बिलासपुर: आरए कुरूवंशी, एमएल कुसरे, प्रमोद तिवारी, जीआर चन्द्रा, कमल परवार और प्रमोद दुबे सेवानिवृत्त, जिला प्रशासन ने दी भावभीनी विदाई

बिलासपुर: जिला कार्यालय में पदस्थ अपर कलेक्टर एवं एडीएम  आर.ए. कुरूवंशी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शासकीय सेवा में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के पश्चात सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय परिवार की ओर से मंथन सभाकक्ष में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए  कुरूवंशी के व्यक्तित्व एवं प्रशासनिक कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि  कुरूवंशी ने लगभग सभी बड़े जिलों में अपनी सेवा देते हुए संवेदनशील और प्रभावशाली प्रशासनिक कार्यप्रणाली की मिसाल कायम की है। कलेक्टर ने उन्हें युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

विदाई समारोह में कुरूवंशी ने अपने सेवाकाल के अनुभव और संस्मरण साझा किए, जो उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रेरित कर गए।
इस अवसर पर कलेक्टर अग्रवाल ने उन्हें शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

सेवानिवृत्त होने वाले अन्य अधिकारियों में शामिल हैं

 एम.एल. कुसरे, सीजीएम, उद्योग विभाग

डॉ. प्रमोद तिवारी, सीएमएचओ

जी.आर. चन्द्रा, अधीक्षक, समाज कल्याण विभाग

 कमल परवार, सहायक अधीक्षक, जिला कार्यालय

 प्रमोद दुबे, सहायक वर्ग-2

जिला कार्यालय परिवार की ओर से सभी अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई और उनके दीर्घायु एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।

 

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *