बिलासपुर: अंतरराज्यीय गांजा तस्कर 100 किलो गांजा लेकर मोपका पहुंचे, एसपी रजनेश सिंह की बॉर्डर पुलिस बेखबर!

बिलासपुर में 100 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार – पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल बिलासपुर बॉर्डर से 100 किलो गांजा कैसे पार हुआ? सुरक्षा पर उठे सवाल बिलासपुर: प्रधानमंत्री के जिला प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखते हुए मोपका बाईपास, नेशनल हाईवे-130, कोनी में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर रायपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही टाटा नेक्सॉन कार (UP 44 BH 3072) को रोका गया। गाड़ी से 100 किलो गांजा बरामद, तीन…

Continue reading
बिलासपुर: अस्मिता खेलो इंडिया जूडो वूमेंस लीग का आयोजन 23 मार्च को बिलासपुर में हुआ

बिलासपुर: भारतीय जूडो महासंघ ने छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ को छत्तीसगढ़ के चार शहरों में अस्मिता जूडो सिटी लीग 2024-25 के आयोजन की स्वीकृति दी है। इस लीग के तहत बिलासपुर, भिलाई, रायपुर और बस्तर में मुकाबले होंगे। आज बिलासपुर जिला खेल परिसर में जिला स्तरीय अस्मिता खेलो इंडिया जूडो वूमेंस लीग का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर पूजा विधानी, पार्षद रूपाली गुप्ता, ॐ पाण्डेय, मनोरमा यादव, जय भैया, रानी शैलेश…

Continue reading
बिलासपुर: राकेश रोशन साह ने छत्तीसगढ़ के गायकों को दिया मंच, बढ़ाया हौसला

सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप का ‘गीत संगीत से भरी यादें’ कार्यक्रम होटल ग्रैंड अर्जुन में आयोजित सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा ‘गीत संगीत से भरी यादें’ कार्यक्रम का आयोजन संगीत कार्यक्रम में उभरते कलाकारों ने दिखाई अपनी प्रतिभा सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप ने स्थानीय गायकों को दिया शानदार प्लेटफार्म बिलासपुर: रविवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में होटल ग्रैंड अर्जुन, तिफरा मेन रोड पर ‘गीत संगीत से भरी यादें’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर राकेश रोशन साह द्वारा…

Continue reading
बिलासपुर में राम नवमी और हनुमान के जन्मोत्सव की भव्य तैयारी बैठक

रेवती बनीं शिवसेना महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बिलासपुर: श्री राम नवमी एवं श्री हनुमानजी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 11 अप्रेल को आयोजित भव्य शोभायात्रा और मंचीय कार्यक्रम की तैयारी बैठक आज बिलासपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष नवीन यादव और मुकेश देवांगन ने जानकारी दी कि इस वर्ष हनुमानजी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 11 अप्रैल को एक भव्य शोभायात्रा रेलवे मैदान से निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा रेलवे, गांधी चौक, सदर बाजार, गोल बाजार होते हुए देवकीनंदन चौक पहुंचेगी, जहाँ…

Continue reading
बिलासपुर: बदमाश शासकीय सेवकों ने दिया मैसेज, हम नहीं सुधरेंगे और रिश्वत भी लेंगे

बिलासपुर:जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार का आरोप प्रारंभिक जांच में सही पाये जाने पर कोटा बीईओ सहित एक क्लर्क के विरूद्व कठोर कार्रवाई की गई है। बीईओ को जहां पद से हटाकर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं, वहीं, क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने ये कार्रवाई की है। कोटा बीईओ का प्रभार खुरदूर के प्राचार्य नरेन्द्र प्रसाद मिश्रा को सौंपा गया है। दरअसल कोटा विकासखण्ड…

Continue reading
बिलासपुर: भजन महाकुंभ 2025 में बाल कलाकार मयंशी खण्डेलवाल, अर्जिता सिंह, आरव भुरँगी, तेजस्वी मेश्राम और कनक साहू की भव्य प्रस्तुति, 23 मार्च को लखीराम ऑडिटोरियम में

बाल कलाकार मयंशी खण्डेलवाल और अर्जिता सिंह देंगी हरियाणवी भजन की विशेष प्रस्तुति मयूरी खण्डेलवाल देंगी मराठी और मारवाड़ी भजन(जीण माता)की विशेष प्रस्तुति बिलासपुर: भजन महाकुंभ 2025 का आयोजन 23 मार्च रविवार को छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक कला संगम समिति के बैनर तले किया जाएगा। यह भव्य कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इस महाकुंभ में बाल कलाकार अपनी भव्य भजन प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे और अपनी कला का जौहर दिखाएंगे। समिति के अध्यक्ष परमवीर मरहास ने मीडिया को जानकारी देते हुए…

Continue reading
बिलासपुर: खेलो इंडिया सीनियर वूमेन वुशु लीग का भव्य शुभारंभ

बिलासपुर, 20 मार्च: खेलो इंडिया राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में खेलो इंडिया सीनियर वूमेन वुशु लीग का रंगारंग और भव्य शुभारंभ हुआ। भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 20 मार्च से 23 मार्च तक चलेगी। मुख्य अतिथि संजय पिल्लई (आई.पी.एस.) ने की सराहना उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि संजय पिल्लई (आई.पी.एस.) ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, और खेलों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण की यह पहल सराहनीय है।…

Continue reading
बिलासपुर में हुई 48 लाख 91 हजार रुपये की ठगी

बिलासपुर रेंज CYBER थाना में दर्ज एक ऑनलाइन फायनेशियल फ्रॉड मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।  घटना का विवरण  प्रार्थी सौरभ साहू, जो एक शिक्षक हैं, को व्हाट्सएप के माध्यम से एक पार्ट-टाइम जॉब के लिए संपर्क किया गया। आरोपियों ने प्रार्थी को हेल्सबर्ग नामक वेबसाइट में निवेश करने के लिए राजी किया और इस प्रक्रिया में उसे कुल 48,91,061 रुपये की ठगी का शिकार बनाया। आरोपी फर्जी बैंक खातों और सिम कार्ड का उपयोग कर…

Continue reading
बिलासपुर: डॉक्टर रिया माखीजा के घर से कंगन चोरी, नौकरानी का गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे

बिलासपुर: पुलिस ने चोरी के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो हीरा जडित सोने के कंगन बरामद किए। आरोपियों ने चोरी की गई वस्तुएं गिरवी रखी थी, जिनकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये से अधिक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 मार्च 2025 को डॉ. रिया माखिजा ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नौकरानी हेमा ध्रुव उर्फ खुशी ने उनके घर से दो हीरा जडित सोने के कंगन चुरा लिए थे। इनकी कीमत 3,00,520 रुपये थी। पुलिस…

Continue reading
बिलासपुर: अपोलो मार्ग में तोड़ी गई 70 दुकानें और 3 मकान

बिलासपुर: निगम प्रशासन ने मीडिया को बताया कि  शहर में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत अपोलो मार्ग में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को नगर निगम ने 70 दुकानों और 3 मकानों को तोड़ा, जबकि कुछ ठेला-गुमटियों को स्थानांतरित किया गया। निगम प्रशासन ने बताया कि निगम ने पहले से ही अवैध कब्जाधारियों के विस्थापन की तैयारी कर रखी थी। बहतराई स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत प्रभावित परिवारों को शिफ्ट किया गया। नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर इंजीनियरों…

Continue reading