बिलासपुर: न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन के महामूर्ख सम्मेलन में बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली को महामूर्खाधिराज, वरिष्ठ पत्रकार देवदत्त तिवारी को मूर्ख बादशाह और सुरेंद्र वर्मा को भोकवानंद की उपाधि मिली
बिलासपुर: न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन द्वारा ईदगाह चौक स्थित डी .पी. चौबे ट्रस्ट भवन में 30 मार्च दिन शनिवार को महामूर्ख सम्मेलन- 2024 का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार देवदत्त तिवारी ने की जिन्हें मूर्ख बादशाह और सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली को महामूर्खाधिराज से नवाजा गया. वहीं, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र वर्मा को भी भोकवानंद की उपाधि दी गई. सिंगर राजेश गुप्ता, विनोद तिवारी और संतोष मिश्रा के गीतों ने दर्शकों को मंत्र…

















