बिलासपुर में 62वां निःशुल्क विकलांग शल्य शिविर 23 अगस्त से
बिलासपुर। अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद का 62वां निःशुल्क विकलांग शल्य शिविर 23 अगस्त 2025, शनिवार को जिला अस्पताल, पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर में शुरू होगा। शिविर का शुभारंभ अपराह्न 4 बजे कलेक्टर संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता होगी। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चंद्र भूषण वाजपेयी (पूर्व न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय), डॉ. सुभा गरेवाल (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बिलासपुर), तिलकेश प्रसाद भावे (संयुक्त संचालक, समाज कल्याण विभाग) एवं श्रद्धा…

















