बिलासपुर: लोकतंत्र का महापर्व मतदान को ध्यान में रखते हुए, एक आशा की किरण द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन ड्रॉइंग कंपीटिशन का आयोजन किया गया था, जिसका विषय मतदान के प्रति जागरूकता था। यह प्रतियोगिता 10 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए थी, जिसमें लगभग 100 से भी अधिक बच्चों ने छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, ओडिशा आदि राज्यों से जुड़कर इस प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी ड्रॉइंग के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।…
राजनांदगांव: हॉकी नर्सरी राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) की कु.अनिशा साहू का चयन ब्रेडा नीदरलैंड में 18 मई से 31 मई 2024 तक आयोजित है टूर ऑफ यूरोप अंडर 21 बालिका हॉकी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में किया गया है। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में भारत सहित बेल्जियम,जर्मनी, तथा मेजबान ब्रेडा नीदरलैंड चार देशो की हॉकी टीम भाग लेगी। आज घोषित जूनियर भारतीय टीम के 20 सदस्यों की सूचि में नगर की बेटी कु.अनिशा साहू को शामिल किया…
कलेक्टर-एसपी ने लिया कंट्रोल रूम का जायजा बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों कोटा, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा एवं मस्तूरी के 763 मतदान केंद्रों में वेब कॉस्टिंग के जरिए निर्वाचन की हर गतिविधियों पर जिला प्रशासन द्वारा नजर रखी जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कुल मतदान केंद्रों के 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों में वेब कॉस्टिंग की जानी है। जिला पंचायत सभाकक्ष में इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से इन मतदान केंद्रों पर निगरानी रखी जाएगी। जिले में 763 मतदान…
बिलासपुर: कोनी स्थित सुरक्षा बल वितरण केन्द्र में जुआ खेलते पकड़ाये जाने पर दो आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरक्षक अविनाश कुमार चंदेल एवं कमलेश सूर्यवंशी को निलंबित कर पुलिस लाइन में अटैच कर दिया है। आरक्षक अविनाश कुमार चंदेल (आर. क्र 140) की वर्तमान पदस्थापना सिविल लाइन थाना बिलासपुर एवं आरक्षक कमलेश सूर्यवंशी (आर क्रमांक 1098) की पदस्थापना थाना सरकण्डा में है। गौरतलब है कि दोनों आरक्षकों की ड्यूटी मतदान दलों के साथ सुरक्षा…
कांग्रेसी अपने ही नेता के खिलाफ खोल रहे मोर्चा, पढ़िए रमेश सूर्या का लेटर
बिलासपुर की सेवाभावी पंजाबी संस्था की सहयोगी हिन्दू पंजाबी महिला संस्था ने निःशुल्क एक्यूप्रेशर, सुजोक सह ऑरिक्यूलर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया . यह चिकित्सा शिविर 3 से 5 मई तक पंजाबी भवन, ईमलीपारा में आयोजित था . सिर्फ महिलाओं के लिये आयोजित इस शिविर में 45 महिलाओं का उपचार किया गया. हिन्दू पंजाबी महिला संस्था की अध्यक्ष श्रीमती योगिता दुआ ने बताया कि शिविर में चार विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवायें दी जिसमें डॉ मानसी मलिक, डॉ चंद्रा लालवानी, डॉ अंजलि नागदेव और डॉ जसविंदर…
बिलासपुर में, स्कूलों के बंद होने के कारण बच्चों को घर में बोर न होने देने के लिए, रश्मि जीतपुरे द्वारा एक समर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में, बच्चों को नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसमें अमन पब्लिक स्कूल और सत्य साई सेवा समिति में हस्तकला प्रशिक्षक प्रीति ठक्कर ने बच्चों को आर्ट और क्राफ्ट की प्रशिक्षण दिया। साथ ही, योग प्रशिक्षक किरण पाठक ने बच्चों को योग, लाफिंग और डांसिंग की क्लासेस दी। इस नि:शुल्क सेवा को संचालित करने में…
बिलासपुर: आज 5 मई को लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने मंथन सभा कक्ष प्रेस वार्ता की. इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी की लापरवाही भी सामने आई. जिसके कारण पत्रकारों का 11 मिनट खराब हो गया और कुछ सवालों का जवाब भी सही ढंग से नहीं मिला. बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है. जिसकी पूर्ण तैयारी का दावा जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने…
आखिर कहां है अख्तर हुसैन का बेटा तैयब? ढूंढते-ढूंढते थक गई बिलासपुर पुलिस, पता बताने वाले को 5 हजार का इनाम पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तैयब हुसैन के खिलाफ सरकंडा थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने और सिविल लाइन में मारपीट व धमकाने का मामला है दर्ज जुआ मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तैयब हुसैन