मुख्यालय से शुरू हुआ “स्वच्छता ही सेवा” अभियान-2026, कार्यस्थल को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प बिलासपुर। सफाई सिर्फ झाड़ू लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत और कार्यसंस्कृति बनाने का संदेश देते हुए SECL मुख्यालय में 18 सितंबर को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। मुख्य प्रशासनिक भवन स्थित आगंतुक कक्ष में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई। इस दौरान निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी) संचालन रमेश चंद्र महापात्र तथा निदेशक (तकनीकी)…
बिलासपुर। नकली खाद्य सामग्री की बिक्री की सूचना पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को चाटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में जांच की। कार्रवाई के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के प्रतिनिधि की मौजूदगी में ब्रूक बॉन्ड ताजा चाय 250 ग्राम के 23 पैकेट जब्त कर उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच के दौरान फर्म द्वारा मौके पर संबंधित खरीदी बिल प्रस्तुत नहीं किया जा सका। विभाग ने खरीदी बिल प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ मामले की आगे जांच शुरू कर दी है। उपलब्ध दस्तावेजों और जांच रिपोर्ट के…