बिलासपुर: मारवाड़ी युवा महिला जागृति सखा ने बच्चों को दिखाया जादू शो

जादूगर अजूबा ने संस्था के प्रेसिडेंट सरिता अग्रवाल व सीमा अग्रवाल को मंच पर किया सम्मानित

बिलासपुर। तिलिस्मी दुनियां के बेताज बादशाह जादूगर सम्राट अजूबा का शो न्यायधानी बिलासपुर के शिव टॉकीज मे सुपर हिट हो गया है और जो भी शो को देख रहा है वो शो के दौरान एक अद्भुत आनंद की अनुभूति महसूस कर रह है। आज के शो में मारवाड़ी युवा महिला जागृति सखा के पदाधिकारियों ने आर्थिक रूप से शो टिकट लेने में असमर्थ बच्चों को जादूगर अजूबा का शो दिखाया। बच्चे बेहद खुश नजर आ रहे थे जादूगर अजूबा ने शो के दौरान अपने मंच पर संस्था के प्रेसिडेंट सरिता अग्रवाल और सीमा अग्रवाल को स्मृति चिन्ह, और पुष्प गुच्छ आदि द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया। अपने संबोधन में दोनों ही अतिथियों ने जादू शो की भरपूर सराहना कि और कहा की शो में अनेक जनसंदेश भी है और इसे पूरे परिवार के साथ देखना चाहिए और कलाकारों का हौसला बढ़ाना चाहिए.
जादूगर अजूबा ने आज भी अपने दो घंटे के रोमांचक और हास्य भरे शो में एक से बढ़कर एक मनमोहक जादू करतब दिखा लोगों  का भरपूर मनोरंजन किया। जादूगर अजूबा यहां रोजना दो शो और रविवार को तीन शो का प्रदर्शन कर रहे हैं। टिकट हॉल पर बने काउंटर पर और ऑनलाईन www.jadugarajooba.com पर भी उपल्ब्ध है।

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *