बिलासपुर: पत्रकारों ने मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया बहिष्कार

मोहभट्ठा (बिल्हा): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 27 मार्च को मोहभट्ठा (बिल्हा) पहुंचे, जहां वे प्रधानमंत्री के 30 मार्च के प्रस्तावित प्रवास के संबंध में प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत भी प्रस्तावित थी, जिसके लिए पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था।

पत्रकारों ने 16 किलोमीटर का सफर तय कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां उन्हें नाश्ता कराया गया। इसके बाद बोदरी के एक राजस्व अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। लेकिन, काफी समय बीतने के बावजूद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई, तो पत्रकारों ने सवाल उठाए। अधिकारियों ने जवाब दिया कि मुख्यमंत्री बाहर में बातचीत करेंगे, लेकिन पत्रकारों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि प्रेस वार्ता सही ढंग से आयोजित की जाए।

जब पत्रकारों ने कलेक्टर को बुलाने की मांग की, तो कलेक्टर मौके पर नहीं आए, जिसके बाद पत्रकारों में आक्रोश पैदा हो गया। इसी बीच, अधिकारियों और पत्रकारों के बीच तीखी बहस हो गई। अंततः पत्रकार बिना मुख्यमंत्री से मुलाकात किए कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए।

सूत्रों के अनुसार, इस घटनाक्रम पर एक मंत्री ने कलेक्टर को जमकर फटकार भी लगाई।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: बांसाझाल पुल नहीं धंसा… जवाबदेही ध्वस्त हो गई!

    बांसाझाल पुल हादसा: निर्माण PWD ने किया, रखरखाव राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के पास था, ओवरलोडिंग पर RTO को दोष… लेकिन आखिर जनता जवाब किससे मांगे? बस बच गई, लेकिन क्या व्यवस्था बची हुई है? रतनपुर-बांसाझाल पुल हादसा पूरे सिस्टम से जवाब मांगता है रविवार दोपहर का वह दृश्य किसी फिल्म का नहीं, बल्कि सरकारी व्यवस्था की हकीकत का आईना था। बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर बांसाझाल स्थित जलमग्नीय पुल पर यात्रियों से भरी एक बस गुजर रही थी। तभी अचानक तेज धमाके के साथ पुल का निचला स्लैब…

    Continue reading
    बिलासपुर: श्रावण के प्रथम सोमवार पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष, रुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब

    बिलासपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सागा ले-आउट स्थित शुभम विहार के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के संस्थापक, संरक्षक अध्यक्ष एवं लोक संचेतना फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आई.एस.एस. डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने रुद्राभिषेक के उपरांत कहा कि श्रावण मास प्रकृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *