बिलासपुर के अरपा तट पर आस्था का महाकुंभ: 5100 दीपों से जगमगाया छठ घाट, आतिशी फायर शो और पंथी नृत्य ने बांधा समां
बिलासपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के आगाज के साथ ही न्यायधानी बिलासपुर भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हो गई है। नहाय-खाय की परंपरा के साथ शुरू हुए चार दिवसीय महापर्व के पहले दिन अरपा नदी के एक किलोमीटर लंबे स्थायी छठ घाट पर भव्य ‘अरपा महाआरती’ का आयोजन किया गया। कार्तिक मास में दीपदान के विशेष महत्व को देखते हुए समिति और श्रद्धालुओं द्वारा 5100 दीप प्रवाहित किए गए, जिससे पूरा अरपा तट अलौकिक रोशनी से जगमगा उठा। दिग्गज जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों…






