बिलासपुर: भाजपा महापौर प्रत्याशी एल पद्मजा के जाति प्रमाण पत्र मामले में हाई कोर्ट की सुनवाई 12 फरवरी तक टली

बिलासपुर। भाजपा महापौर प्रत्याशी एल. पद्मजा के जाति प्रमाण पत्र से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने के मामले में दायर याचिका पर हाई कोर्ट ने सुनवाई की तिथि 12 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी है।

बसपा महापौर प्रत्याशी आकाश मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए जमा कराए गए जाति प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेजों की मांग की थी। लेकिन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने पर उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

इस मामले में पहले दायर याचिका में रिटर्निंग ऑफिसर को पक्षकार नहीं बनाया गया था, जिस पर आपत्ति के बाद याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने याचिका वापस लेकर आवश्यक संशोधन किया। संशोधित याचिका को नए सिरे से हाई कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जिस पर पहले 10 फरवरी को सुनवाई तय थी।

सोमवार को जस्टिस बी. डी. गुरु की अदालत में सुनवाई हुई, जिसमें याचिका पर अगली सुनवाई की तारीख 12 फरवरी निर्धारित की गई है।

इधर, नगर निगम बिलासपुर के महापौर और पार्षद पदों के लिए मतदान आज शुरू हो गया है। शहरभर में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

सोर्स- KNG

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *