बिलासपुर: भगवान परशुराम जन्मोत्सव व अक्षय तृतिया पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने दी शुभकामनाएं…

बिलासपुर: जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ,सुखी एवं समृ़द्ध जीवन की कामना की है। गौरहा ने कहा कि अक्षय तृतीया का दिन मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।

यह दिन दान-पुण्य वाला तथा सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जिस प्रकार भगवान परशुराम जी ने अन्याय और अत्याचार का अंत किया,उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में छुपी बुराइयों का अंत कर सच्चाई के मार्ग पर चलना चहिए

उन्होंने आगे कहा की भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना गया है। परशुराम जी शास्त्र एवं शस्त्र दोनों विद्या के महान ज्ञाता और अन्याय का विरोध कर पीड़ितों की सहायता करने वाले भगवान है। भगवान परशुराम के आदर्श युगों-युगों तक मानवजाति की प्रेरणा का केंद्र रहेंगे। अपने तप व पराक्रम से समाज में समता और न्याय की स्थापना करने वाले भगवान परशुराम के आदर्श युगों-युगों तक मानवजाति की प्रेरणा का केंद्र रहेंगे। आज उनका जन्मोत्सव संपूर्ण मानव जाति को उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश देती है।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ी सरयूपारिय द्विज परिवार सेवा समिति राजकिशोर नगर के द्वारा भगवान परशुराम जी के प्रतिमा अनावरण पर व ब्रह्मण युवा आयाम के द्वारा आयोजित महाआरती व भंडारा के आयोजन में जिला जिला पंचायत सभापति गौरहा ने सम्मिलित होकर विप्र जनों को शुभकामनाएं दी व उनका आशीर्वाद लिया।

  • Related Posts

    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading
    बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

    बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *