Bilaspur Crime: हौसला बुलंद बदमाशों ने एसपी रजनेश सिंह के आरक्षकों के साथ की झूमा झटकी 

बिलासपुर में पुलिस कितनी सुरक्षित है? खबर पढ़ने के बाद समझ में आ जाएगा

बिलासपुर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे आम जनता के साथ पुलिस वालों से भी झुमा झटकी करने से डर नहीं रहे हैं. इसका उदाहण 26 अगस्त को रतनपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिला. बिलासपुर पुलिस ने बताया कि 26 अगस्त की रात्रि आरक्षक घनश्याम राठौर, कृष्णा बिंझवार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने शासकीय वाहन से रवाना हुये थे। उस दौरान शिकायत मिली कि गाधीनगर समिति वाले देर रात तक डीजे को तेज आवाज में बजाकर डॉस कर रहे हैं, मोहल्ले वालों को परेशानी हो रही है, तब रात्रि करीबन 11:00 बजे थाना रतनपुर पुलिस पेट्रोलिंग जाकर डीजे बंद करने हेतु समझाईस दिया गया, किंतु समिति के अध्यक्ष अमित नेताम व उनके साथीगणों द्वारा पैट्रोलिंग स्टाफ के साथ गाली गलौज एवं झूमा झटकी करने लगे तथा पत्थर से शासकीय पेट्रोलिंग वाहन को तोड़फोड़ करने लगे जिससे दोनों आरक्षकों को चोट लगी एवं शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। थाने से अतिरिक्त बल पहुंच कर तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया गया, आरोपी वहां से भाग गए।

मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं एवं लोक संपत्ति के नुकसानी का निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज किया गया तथा आरोपियों की पता तलाश की गई। सीसीटीवी फुटेज एवं घटनास्थल के कुछ वीडियो के माध्यम से सभी आरोपियों आयोजनकर्ताओं को आईडेंटिफाई किया गया एवं तत्काल टीम भेज कर 10 आरोपियों की अरेस्टिंग की गई, जिसमें एक अपचारी बालक भी शामिल है तथा घटना के दौरान प्रयुक्त डीजे को भी कोलाहल अधिनियम के साथ जब्त किया गया। उक्त आरोपियों/अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपीयों  की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है जिनकी गिरफ़्तारी भी जल्द की जायेगी।

गिरफ्तार आरोपी 

  • आदित्य सोनी पिता स्व.अजय सोनी (23 )
  • .कैलाश शर्मा पिता रामू शर्मा (23)
  •  शुभम सिंह राजपूत पिता स्व. छत्रपाल सिंह (28)
  • अमित नेताम पिता हीरा सिंह नेताम( 23)
  •  पुन्नी यादव ऊर्फ राघव पिता मुन्ना यादव(27 )
  •  ईशू धीवर पिता संतोष धीवर ( 24)
  •  प्रकाश श्रीवास पिता गोवर्धन श्रीवास (18 )
  •  नमन बिसेन पिता मुन्ना बिसेन (23)
  • ओम कहरा पिता संजीत कहरा ( 24) 
  • एक अपचारी बालक 
  • सभी आरोपी गॉधीनगर रतनपुर निवासी हैं.

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *