बिलासपुर बना सीनियर एलीट ग्रुप T20 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता 2025 का चैंपियन, सुपर ओवर में भिलाई को दी मात

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस सीनियर एलीट ग्रुप T20 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता 2025 का फाइनल मुकाबला आज रायपुर स्थित आरडीसीए मैदान में बिलासपुर और भिलाई के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर यह मुकाबला सुपर ओवर तक गया, जहां बिलासपुर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

बिलासपुर के कप्तान मयंक यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन बनाए। कप्तान मयंक यादव ने 30 रन, मोहित राउत ने 29 रन और मोहम्मद इरफान ने 27 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। भिलाई की ओर से शुभम सिंह ने 3 और दिवाकर ताम्रकार ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भिलाई की टीम भी 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन ही बना सकी, जिससे मैच टाई हो गया। भिलाई की ओर से अम्बरीष सिंह ने 41, आनंद राव ने 39 और मयंक वर्मा ने 25 रन बनाए। बिलासपुर के लिए गेंदबाजी में कप्तान मयंक यादव ने 3 विकेट, जबकि मोहित राउत और प्रवीण कुमार यादव ने 2-2 विकेट चटकाए।

फाइनल में मोहित राउत की शानदार गेंदबाजी सबसे बड़ी विशेषता रही, जिन्होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 2 विकेट लिए। आखिरी ओवर में कप्तान मयंक यादव ने 7 रन बचाते हुए मैच को सुपर ओवर में पहुंचाया।

सुपर ओवर में भिलाई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहित राउत की घातक गेंदबाजी के सामने 2 रन पर 2 विकेट गंवा बैठी। जवाब में बिलासपुर ने 3 रन का लक्ष्य 3 गेंदों में ही हासिल कर लिया और टूर्नामेंट की विजेता बन गई। विजयी रन मोहित राउत ने चौका लगाकर पूरे किए।

मैच के बाद मुख्य अतिथियों बलदेव सिंह भाटिया, विजय शाह,  राजेश दवे, प्रमोद शंकर शर्मा, जी. एस. मूर्ति और विनय बजाज द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई।

मैच के निर्णायक मंजीत सिंह और शैलेश उपाध्याय, थर्ड अंपायर नितिन कठवार, स्कोरर मनोज तिवारी एवं महेंद्र साहू रहे, जबकि मैच ऑब्जर्वर की भूमिका नवीन श्रीवास्तव ने निभाई।

बिलासपुर टीम के कोच शैलेश सैमुएल और भिलाई के कोच जितेंद्र देसाई व अभिषेक खरे थे। इस अवसर पर चयनकर्ता राजाय सिंह परिहार, टी. साई कुमार, मोहन दास और हरविंदर पाल नोगी भी उपस्थित थे।

बिलासपुर की ऐतिहासिक जीत पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव विंटेश अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों, क्रिकेटप्रेमियों और खिलाड़ियों ने टीम को शुभकामनाएं दीं।

यह जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल द्वारा प्रदान की गई।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *