बिलासपुर: लोफंदी गांव में 8 की जान गई, प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के लोफंदी गांव में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं प्रशासन और पुलिस विभाग पर मामले को दबाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। मृतकों के नाम बबुआ देवांगन दल्लू पटेल रामू राम सुनहले कोमल लहरे कन्हैया पटेल बलदेव पटेल कुल्लू देवांगन ग्रामीणों का आरोप है कि ये सभी लोग अवैध महुआ शराब पीने की वजह से मारे गए हैं।…









