बिलासपुर महापौर चुनाव: पूजा विधानी को टक्कर दे रही है शिवसेना प्रत्याशी रेवती यादव

 रेवती यादव का जनसंपर्क अभियान तेज

बिलासपुर: नगर निगम महापौर चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शिवसेना की ओर से प्रबल, प्रखर, सशक्त एवं योग्य प्रत्याशी रेवती यादव ने अपने चुनाव प्रचार के तहत लिंगियाडीह, चाटीडीह, चिंगराजपारा, मोपका व आवास बस्तियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मजदूरों, महिलाओं व बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और उनके समाधान का संकल्प लिया।

झुग्गीवासियों ने बयां किया अपना दर्द
स्थानीय निवासियों ने जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर नाराजगी व्यक्त की। लोगों ने कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जीत के बाद नेता वर्षों तक नजर नहीं आते। लोगों ने बताया कि पीने के पानी के लिए उन्हें कई मंजिलों तक चढ़ना पड़ता है, बुजुर्ग और बच्चे परेशान होते हैं, महिलाओं की सुरक्षा व रोजगार के अवसरों की कमी के कारण जीवन कठिन हो गया है।

एक महिला ने भावुक होकर कहा, “हमारी परेशानियों को सुनने वाला कोई नहीं है। गरीबी का मतलब ही यह हो गया है कि हम अभावों में जीने को मजबूर हैं।”

रेवती यादव ने दिया आश्वासन
जनता की समस्याओं को सुनने के बाद महापौर प्रत्याशी रेवती यादव ने भरोसा दिलाया कि यदि वे विजयी होती हैं तो साफ पानी, सड़क, बिजली, रोजगार और शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों पर विशेष ध्यान देंगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 100 घरों के बीच एक समिति बनाई जाएगी, जो समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगी।

रेवती यादव ने कहा, “मैं भी आप सभी के बीच की हूं। मेरे परिवार के कई सदस्य भी आवास बस्तियों में रहते हैं। मैं महापौर बनकर आपकी परेशानियों को खत्म करूंगी।”

थाने का भी किया दौरा, सुरक्षा बढ़ाने का वादा
चुनाव प्रचार के दौरान रेवती यादव सरकंडा थाना भी पहुंचीं और पुलिसकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि थाने में स्टाफ की भारी कमी है, जिससे अपराध रोकने में दिक्कत होती है। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि महापौर बनने के बाद पुलिस बल की संख्या बढ़ाने, वार्डों में पुलिस सहायता केंद्र खोलने और कानूनी परामर्श केंद्र स्थापित करने का कार्य करेंगी।

जनता से मतदान की अपील
रेवती यादव ने शहरवासियों से 11 फरवरी को मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमारा निशान तीर-कमान है, जो भगवान श्रीराम के कंधों की शान है। इस बार जनता हमें आशीर्वाद दे, ताकि बिलासपुर को एक स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित शहर बना सकें।”

नारा
“विकास की बयार बहेगी, जनता में खुशहाली आएगी, राम राज्य की स्थापना होगी। इस बार तीर-कमान!”

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *