बिलासपुर से गूंजा जय श्रीराम: 1008 रामभक्तों का महाजत्था अयोध्या रवाना, 25 AC बसों में निकली आस्था की भव्य यात्रा

 बिलासपुर से गूंजा जय श्रीराम: 1008 रामभक्तों का महाजत्था अयोध्या रवाना, 25 AC बसों में निकली आस्था की भव्य यात्रा केंद्रीय मंत्री सहित दिग्गजों ने दिखाई हरी झंडी | पहली सीट पर विराजे संकट मोचन हनुमान | भक्ति, सुरक्षा और अनुशासन का अद्भुत संगम बिलासपुर। चैत्र नवरात्र की पावन बेला में बिलासपुर एक बार फिर राममय हो उठा। सिविल लाइन पुलिस मैदान से बुधवार को 1008 रामभक्तों का विशाल जत्था 25 एसी बसों और 10 कारों के साथ अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। जैसे ही…

Continue reading
बिलासपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट! 24 घंटे निगरानी के लिए कंट्रोल रूम एक्टिव

बिलासपुर, 25 मार्च 2026। जिले में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। हालात को काबू में रखने के लिए कलेक्टोरेट में स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो अब 24×7 निगरानी करेगा।  कलेक्टोरेट भवन के कक्ष क्रमांक 25 में बने इस कंट्रोल रूम से अब हर छोटी-बड़ी सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। हेल्पलाइन नंबर: 07752-251000 जारी किया गया है — जिस पर आम लोग सीधे सूचना दे सकते हैं।  प्रशासन ने साफ कहा है किसी…

Continue reading
अंकित गौराहा पर बड़ा आरोप: शिकायत के नाम पर कर्मचारियों को कर रहे परेशान!

जांच में आरोप निराधार, फिर भी अंकित गौरहा का दबाव जारी… रोहित तिवारी बोले—अब होगी सख्त कार्रवाई बिलासपुर | बिलासपुर में इन दिनों शासकीय कर्मचारियों को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। लगातार शिकायतों और आरोपों की आड़ में कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप सामने आ रहे हैं। इस पूरे मामले में अब कर्मचारी संघ खुलकर मैदान में आ गया है और कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई की मांग कर दी है।  क्या है पूरा मामला? बीते कुछ दिनों से अंकित…

Continue reading
बिलासपुर में सड़क बनी मंच: अश्लीलता का खुला प्रदर्शन, पुलिस का खौफ नदारद

“सड़क पर तमाशा बनता शहर — बिलासपुर किस ओर जा रहा है?” बिलासपुर: छत्तीसगढ़ का शांत और सांस्कृतिक शहर बिलासपुर इन दिनों जिस तरह की घटनाओं का गवाह बन रहा है, वह केवल कानून-व्यवस्था का सवाल नहीं, बल्कि समाज के गिरते स्तर का आईना भी है। रविवार को रिवर व्यू संडे मार्केट में पर्स चोरी के शक में शुरू हुआ विवाद जिस तरह खुलेआम लात-घूंसे, बाल खींचने और मारपीट में बदल गया, उसने यह साफ कर दिया कि अब छोटी-छोटी बातों पर भीड़ का व्यवहार किस…

Continue reading
बिलासपुर: गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में गूंजा इतिहास: “सम्राट अशोक” नाटक ने मोहा दर्शकों का मन

बिलासपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के नटराज कला मंच पर इतिहास जीवंत हो उठा, जब प्रसिद्ध साहित्यकार दया प्रकाश सिन्हा द्वारा रचित ऐतिहासिक नाटक “सम्राट अशोक” का शानदार मंचन किया गया। शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत इस नाट्य प्रदर्शन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। यह प्रस्तुति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई, जबकि निर्देशन की कमान विभाग के सहायक प्राध्यापक गुरनाम ने संभाली। नाटक में महान सम्राट अशोक के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं—आंतरिक द्वंद्व, युद्ध की भयावहता और अंततः…

Continue reading
बिलासपुर: नवरात्रि पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे शास्त्रीय भजन, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

  बिलासपुर। सागा लेआउट स्थित शुभम विहार परिसर के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर शास्त्रीय संगीत एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने भाग लेकर भक्ति रस में डूबकर कार्यक्रम का आनंद लिया। मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व आई.एस.एस. डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि सनातन धर्म में संगीत, नृत्य, भजन और साहित्य के माध्यम से परम ब्रह्म की साधना की परंपरा निरंतर चली आ रही…

Continue reading
बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

Continue reading
बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

Continue reading
जांजगीर में एसीबी का डबल अटैक: एक ही दिन में 43 हजार की रिश्वत लेते 4 अधिकारी-कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बिलासपुर/जांजगीर, 20 मार्च 2026।भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) बिलासपुर ने जांजगीर जिले में आज एक के बाद एक बड़ी ट्रैप कार्रवाई कर सनसनी फैला दी। दो अलग-अलग मामलों में कुल 43 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए 4 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।  पहली कार्रवाई: नगर पंचायत नवागढ़ का लेखापाल गिरफ्तार एसीबी टीम ने नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल प्रकाश जायसवाल को 8,000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा। यह रिश्वत करीब 2,03,000 रुपए के बिल…

Continue reading
बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

Continue reading