झारखंड के जामताड़ा में दर्दनाक ट्रेन हादसा: दो की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी
झारखंड के जामताड़ा जिले में बुधवार शाम ट्रेन से कटकर कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। जामताड़ा उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) एम रहमान ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह दुर्घटना जामताड़ा जिले के कलझरिया इलाके के पास उस समय हुई जब कुछ यात्री गलत दिशा से ट्रेन से उतर गए। उन्होंने कहा, “दूसरी लाइन पर आ रही एक लोकल ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी।” उन्होंने कहा, “अब तक दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है…

















