गांधी जयंती पर बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार केशव शुक्ला को राष्ट्रीय सम्मान

भोपाल में मिलेगा ‘महात्मा गांधी शांति, सद्भावना सम्मान-2026’, पत्रकारिता और गांधीवादी मूल्यों में योगदान के लिए चयन

बिलासपुर/भोपाल। पत्रकारिता के क्षेत्र में निर्भीक और निष्पक्ष लेखन के साथ सामाजिक सद्भावना एवं शांति के लिए लगातार सक्रिय रहने वाले बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं उपन्यासकार केशव शुक्ला को गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाएगा।

2 अक्टूबर 2026, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘महात्मा गांधी शांति, सद्भावना सम्मान-2026’ से केशव शुक्ला को सम्मानित किया जाएगा।

देशभर से दो नाम, छत्तीसगढ़ से केशव शुक्ला

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा पत्रकारिता, सामाजिक सद्भावना और शांति के क्षेत्र में निर्भीक, निष्पक्ष एवं अनुकरणीय योगदान तथा गांधीवादी मूल्यों—सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह—के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए इस सम्मान के लिए देश से दो व्यक्तियों का चयन किया गया है।

सम्मान पाने वालों में महाराष्ट्र के पुणे निवासी समाजसेवी डॉ. सुधीर तारे तथा छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ पत्रकार एवं उपन्यासकार केशव शुक्ला शामिल हैं।

पत्रकारिता से सामाजिक सरोकार तक बनाई अलग पहचान

केशव शुक्ला को सम्मानित किए जाने की घोषणा से बिलासपुर के पत्रकारिता और साहित्यिक जगत में खुशी का माहौल है। पत्रकारिता के साथ उपन्यास लेखन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े उनके कार्यों को इस सम्मान के माध्यम से राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलने जा रही है।

आयोजक संस्था के अनुसार यह सम्मान उन व्यक्तित्वों को समर्पित है, जिन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से शांति, सद्भावना, सामाजिक एकता और गांधीवादी विचारों को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है।

प्रेस क्लब ने जारी की संयुक्त जानकारी

सम्मान की जानकारी प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस द्वारा संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।

गांधी जयंती के दिन भोपाल में होने वाला यह सम्मान समारोह छत्तीसगढ़ के लिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित दो सम्मानित व्यक्तित्वों में बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं उपन्यासकार केशव शुक्ला का नाम शामिल है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बुजुर्गों को सिर्फ सम्मान नहीं, अधिकार और संवाद भी चाहिए : डॉ. विनय कुमार पाठक

    अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर संगोष्ठी में उठा ‘वृद्ध विमर्श’, भारतीय ज्ञान परंपरा में बुजुर्गों की भूमिका पर हुआ मंथन बिलासपुर। उम्र बढ़ना जिंदगी का स्वाभाविक पड़ाव है, लेकिन बुजुर्गों की समस्याओं को नजरअंदाज करना समाज की चुनौती है। बदलते सामाजिक परिवेश में वृद्धजनों के सम्मान, अधिकार, अनुभव और उनकी भूमिका को लेकर भारतीय ज्ञान परंपरा में नए सिरे से वृद्ध विमर्श की जरूरत है। यह बात पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं थावे विद्यापीठ, गोपालगंज (बिहार) के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस…

    Continue reading
    बिलासपुर: सेवा की लंबी पारी का राष्ट्रीय सम्मान, शैलेंद्र सिंह कछवाहा को मिला ‘राष्ट्रीय लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’

    दिव्यांगजनों के अधिकार, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान बिलासपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय और सेवा-समर्पण के लिए पहचाने जाने वाले शैलेंद्र सिंह कछवाहा को एनएचआई केयर फाउंडेशन द्वारा ‘राष्ट्रीय लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। सागा लेआउट, शुभम विहार निवासी कछवाहा को यह सम्मान उनके सामाजिक सरोकारों, जनसेवा तथा दिव्यांगजनों के अधिकार, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में पूर्व अध्यक्ष, राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *