सफाई को लेकर रेलवे रायपुर मंडल (Raipur Division) की खुली पोल: अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में कॉकरोच और गंदगी, कॉल के बाद पहुंचे स्टाफ ने खुद खींची फोटो
बिलासपुर: 23 सितंबर को भोपाल से दुर्ग जा रही ट्रेन नंबर 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी थ्री-टियर (B-6) कोच में यात्रियों को भारी असुविधा और गंदगी का सामना करना पड़ा। कोच की सीट नंबर 7 एवं आसपास के हिस्से में भारी संख्या में कॉकरोच रेंगते पाए गए, साथ ही सीट के बगल में गुटखे के पाउच पड़े मिले।
9111347635 नंबर पर शिकायत के बाद जागा अमला
कोच B-6 के यात्री पंकज खण्डेलवाल ने जब इस बदहाली की सूचना दिए गए आधिकारिक/अटेंडेंट नंबर 9111347635 पर कॉल करके दी, तब जाकर ठेकेदार का स्टाफ हरकत में आया। मौके पर पहुँचे ठेकेदार स्टाफ ने स्थिति का जायजा लिया और सीट के पास पड़े गुटखे के पाउच तथा गंदगी की फोटो अपने मोबाइल से खींचकर वापस उसी नंबर (9111347635) पर साक्ष्य के रूप में भेजी।
यात्री पंकज खण्डेलवाल ने की दंडात्मक कार्रवाई की मांग
कोच B-6 के यात्री पंकज खण्डेलवाल ने इस पूरी स्थिति पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। पंकज का कहना है कि जब ऑन-बोर्ड ठेकेदार स्टाफ खुद अपने फोन में गंदगी के फोटो रिकॉर्ड कर रहा है, तो इससे साफ जाहिर होता है कि कोच में न तो समय पर पेस्ट कंट्रोल (Pest Control) हुआ था और न ही सफाई। पंकज ने रेल प्रशासन (SECR) से मांग की है कि ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग ठेकेदार पर भारी जुर्माना लगाया जाए और संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।







