बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक-4 में पदस्थ इंजीनियर अमर सिंह चौहान बुधवार सुबह विहार स्थित नगर निगम कॉलोनी के सरकारी आवास में फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, अमर चौहान तीन महीने पहले जगदलपुर से बिलासपुर स्थानांतरित होकर आए थे और सरकारी क्वार्टर में अकेले रह रहे थे। हाल ही में उनका पुनः जगदलपुर तबादला हुआ था। सहकर्मियों के मुताबिक उनके व्यवहार में किसी तनाव के संकेत नहीं थे। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।















