बिलासपुर: 11 साल का सुरों का सितारा, अब गूंजेगा जगन्नाथ धाम में

पुरी रथ यात्रा के मंच पर छत्तीसगढ़ के लाल तनिष्क वर्मा का होगा भजन गायन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया आशीर्वाद

बिलासपुर। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इसका जीवंत उदाहरण हैं बिलासपुर के 11 वर्षीय बाल गायक एवं संगीतकार तनिष्क वर्मा। अपनी मधुर आवाज और बहुमुखी संगीत प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय पहचान बना चुके तनिष्क अब 21 जुलाई को ओडिशा के विश्वविख्यात श्री जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर भजन प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएंगे।

महज चार वर्ष की उम्र में संगीत की साधना शुरू करने वाले तनिष्क आज हिंदी, भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के साथ-साथ भक्तिमय भजनों को अपनी सुरमयी आवाज से जीवंत कर देते हैं। गायन के अलावा वे अनेक वाद्य यंत्रों के कुशल वादक भी हैं। उनकी प्रस्तुति में बाल सुलभ मासूमियत के साथ अद्भुत संगीत साधना की झलक दिखाई देती है।

तनिष्क इससे पहले आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर, महाकुंभ और भुवनेश्वर के ऐतिहासिक लिंगराज मंदिर सहित देश के कई प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सांस्कृतिक मंचों पर अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का दिल जीत चुके हैं। अब जगन्नाथ पुरी की ऐतिहासिक रथ यात्रा में प्रस्तुति उनके अब तक के संगीत सफर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल होने जा रही है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने तनिष्क वर्मा को शुभाशीष देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने तनिष्क के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी प्रतिभा से पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम और ऊंचा करेंगे।

जगन्नाथ धाम की पावन नगरी में जब तनिष्क की भक्ति-रस से सराबोर आवाज गूंजेगी, तब केवल एक बाल कलाकार नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान भी राष्ट्रीय मंच पर प्रतिध्वनित होगी।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    सवाल जो अभी बाकी हैं— 6 मौतें कैसे हुईं? 4 वृद्धावस्था से तो 2 किस कारण से? क्या 300 पशुओं के लिए गौधाम पूरी तरह सुरक्षित था? और क्या जलभराव ने परिस्थितियों को प्रभावित किया?

    ओखर गौधाम में 6 पशुओं की मौत: जांच में उठे कई सवाल, अब जरूरी है मौतों से पहले और बाद की पूरी पड़ताल बिलासपुर, 27 अगस्त 2026। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पिछले तीन दिनों के भीतर 6 पशुओं की मृत्यु का मामला प्रशासनिक जांच के बाद सामने आया है। पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार 4 पशुओं की मृत्यु वृद्धावस्था तथा 2 पशुओं की मृत्यु अन्य कारणों से हुई है। साथ ही गौधाम…

    Continue reading
    बिलासपुर संभाग में ग्रामीण विकास योजनाओं को रफ्तार देने के निर्देश, 5,500 करोड़ के बजट पर सचिव भीम सिंह की बड़ी समीक्षा

    विकसित भारत-जी राम जी, पीएम आवास और मनरेगा के कामों में तेजी लाने के निर्देश; अधूरे आवास प्राथमिकता से पूरे करने पर जोर बिलासपुर, 24 अगस्त 2026। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह ने बिलासपुर संभाग में ग्रामीण विकास की प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर कड़ा फोकस किया है। संभाग आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में संभाग के सभी जिला पंचायत सीईओ और जनपद पंचायत सीईओ से योजनावार प्रगति की जानकारी ली गई और लंबित कार्यों को तेजी से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *