योग दिवस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की वीआईपी सूची, सभी जिलों के लिए अतिथि तय
CG। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। शासन द्वारा जारी आदेश में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों को विभिन्न जिलों में मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर जिले में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका की उपस्थिति प्रस्तावित है तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रदेश के अन्य जिलों में भी वरिष्ठ मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथियों की उपलब्धता एवं चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।
यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय द्वारा जारी किया गया है।
जिलावार मुख्य अतिथि सूची
| क्रम | जिला | मुख्य अतिथि |
|---|---|---|
| 1 | रायपुर | राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल |
| 2 | सरगुजा | मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल (अध्यक्षता) |
| 3 | बिलासपुर | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू |
| 4 | दुर्ग | उप मुख्यमंत्री अरुण साव |
| 5 | बलौदाबाजार | उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा |
| 6 | राजनांदगांव | विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह |
| 7 | कोरिया | मंत्री रामविचार नेताम |
| 8 | महासमुंद | मंत्री दयालदास बघेल |
| 9 | सक्ती | मंत्री इंदर कुमार साव |
| 10 | कांकेर | मंत्री लखन लाल देवांगन |
| 11 | जांजगीर-चांपा | मंत्री ओ.पी. चौधरी |
| 12 | सारंगढ़-बिलाईगढ़ | मंत्री टंकराम वर्मा |
| 13 | बलरामपुर | मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े |
| 14 | जशपुर | मंत्री राजेश अग्रवाल |
| 15 | कोरबा | मंत्री गुरु खुशवंत साहेब |
| 16 | बालोद | मंत्री गजेन्द्र यादव |
| 17 | बलौदाबाजार-भाटापारा | सांसद बृजमोहन अग्रवाल |
| 18 | बेमेतरा | सांसद विजय बघेल |
| 19 | मोहला-मानपुर-चौकी | सांसद संतोष पाण्डेय |
| 20 | सूरजपुर | सांसद चिंतामणि महाराज |
| 21 | गरियाबंद | सांसद रूपकुमारी चौधरी |
| 22 | रायगढ़ | सांसद राधेश्याम राठिया |
| 23 | सारंगढ़ | सांसद कमलेश जांगड़े |
| 24 | नारायणपुर | सांसद महेश कश्यप |
| 25 | कोंडागांव | सांसद भोजराज नाग |
| 26 | बीजापुर | विधायक सुशील उद्देण्डी |
| 27 | खैरागढ़-छुईखदान-गंडई | विधायक ललित चन्द्राकर |
| 28 | गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची |
| 29 | मुंगेली | विधायक पुन्नूलाल मोहले |
| 30 | धमतरी | विधायक अजय चन्द्राकर |
| 31 | मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर | विधायक रेणुका सिंह |
| 32 | बस्तर | विधायक किरण सिंह देव |
| 33 | दंतेवाड़ा | विधायक चैतराम अटामी |

















