महाकाल की शरण में मनाया 80वां जन्मदिवस: विद्वान शिक्षाविद् डॉ. विनय कुमार पाठक को मिला शिष्यों और शुभचिंतकों का स्नेह

बिलासपुर। हिंदी भाषा, साहित्य और उच्च शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित हस्ती, डॉ. विनय कुमार पाठक ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में उनके शिष्यों, साहित्य प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।

वर्तमान में थावे विद्यापीठ के कुलपति तथा छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) रहे डॉ. पाठक ने अपने जीवन का अधिकांश समय शिक्षा, साहित्य और हिंदी भाषा के संवर्धन को समर्पित किया है। उनके जन्मदिवस पर मंदिर परिसर में श्रद्धा, सम्मान और आत्मीयता का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव (संस्थापक, संरक्षक एवं अध्यक्ष, ओंकारेश्वर महादेव मंदिर) ने डॉ. पाठक के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर विष्णु कुमार तिवारी, शैलेंद्र सिंह कछवाहा, डॉ. गजेंद्र तिवारी, दिलीप मरकाम, श्रीमती ऊषा श्रीवास्तव, रीना झा, सृष्टि सिंह, निर्लिप्ता श्रीवास्तव, करिश्मा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिष्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

जन्मदिवस समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. पाठक के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सतत साहित्यिक-सांस्कृतिक योगदान की कामना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएं भेंट कीं। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और जन्मदिवस की शुभकामनाओं से गुंजायमान रहा, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भर उठा।

  • Related Posts

    बिलासपुर के Narayana e-Techno School के 28 ‘रहस्यमयी छात्रों’ का मामला: NSUI ने शिक्षा विभाग से पूछे तीखे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की मांग

    मुख्यमंत्री जी! नारायणा कांड के असली गुनहगार कौन? स्कूल से ज्यादा शिक्षा विभाग पर उठ रहे सवाल 28 छात्रों का रहस्य: नारायणा स्कूल की करतूतों पर पर्दा डालने वालों पर कब होगी कार्रवाई? DEO कार्यालय का घेराव: 28 छात्रों के रहस्य पर NSUI का उग्र प्रदर्शन, Narayana e-Techno School पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी बिलासपुर। Narayana e-Techno School  से जुड़े कथित 28 रहस्यमयी छात्रों के मामले ने अब राजनीतिक और छात्र आंदोलन का रूप ले लिया है। गुरुवार को NSUI के पदाधिकारियों…

    Continue reading
    मंत्री से पहले PA का दरबार! बिलासपुर में पत्रकारों को रोकने की कोशिश, लेकिन केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने खोली संवाद की राह

    केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के PA के व्यवहार पर उठे सवाल, जनप्रतिनिधियों की साख पर पड़ता है असर बिलासपुर। लोकतंत्र में जनता और सरकार के बीच मीडिया एक मजबूत सेतु माना जाता है, लेकिन जब इस सेतु को ही रोकने की कोशिश होने लगे तो सवाल उठना स्वाभाविक है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री Savitri Thakur के बिलासपुर प्रवास के दौरान कुछ ऐसा ही घटनाक्रम सामने आया, जिसने मंत्री से ज्यादा उनके स्टाफ के रवैये को चर्चा का विषय बना दिया। सूत्रों के अनुसार, सर्किट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *