बिलासपुर: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पर बने “गौरव ग्रंथ” का होगा भव्य विमोचन, साहित्य जगत की दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल

बिलासपुर:-मैथिलीशरण गुप्त की साहित्यिक विरासत को समर्पित एक भव्य आयोजन में “गौरव ग्रंथ राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त” का विमोचन 17 मई को बिलासपुर में किया जाएगा। यह आयोजन प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी की राष्ट्रीय समिति एवं गहोई वैश्य समाज बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

यह गरिमामयी समारोह शासकीय जेपी वर्मा महाविद्यालय, जरहाभाठा, बिलासपुर में शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें साहित्य, शिक्षा और समाज सेवा से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ चन्द्र भूषण वाजपेई उपस्थित रहेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता डॉ विनय कुमार पाठक करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में मनोहर लाल बरसैंया, डॉ श्याम लाल निराला, लक्ष्मी नारायण बिलैया तथा डॉ आर.के. गंधी शामिल रहेंगे।

आयोजन में प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी से जुड़े साहित्यकार, लेखक, विद्वान, समाजसेवी और शहर के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। आयोजकों का मानना है कि यह समारोह न केवल राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की साहित्य साधना को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगा, बल्कि हिंदी साहित्य के प्रति नई जागरूकता भी पैदा करेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि “गौरव ग्रंथ” राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के साहित्यिक योगदान, राष्ट्र चेतना और हिंदी भाषा के उत्थान में उनकी भूमिका को समर्पित विशेष प्रकाशन है।

प्रेस वार्ता के दौरान अकादमी के कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार तिवारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अर्चना पांडेय भी उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    शिफ़ा की सदियों पुरानी रवायत : आधुनिक दौर में भी यूनानी चिकित्सा को नई पहचान देने में जुटीं प्रदेश की इकलौती सरकारी यूनानी डिस्पेंसरी की डॉ. सना अहमद खान

    नेशनल डॉक्टर्स डे पर विशेष  (डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेन्द्र वर्मा, बिलासपुर) बिलासपुर नेशनल डॉक्टर्स डे पर उन सभी चिकित्सकों को सलाम है, जो हर वक्त इंसानियत की बेहतरी और शिफ़ा की खातिर खामोशी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा के इस तेज़ रफ्तार दौर में जहां एलोपैथी को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में शामिल यूनानी (तिब्ब) आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हालांकि आम लोगों के बीच इसकी जानकारी और उपयोगिता अपेक्षाकृत कम है, लेकिन…

    Continue reading
    बिलासपुर: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद निधि के लिए ₹104.54 करोड़ जारी

    बिलासपुर, 1 जुलाई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को महापौर निधि, अध्यक्ष निधि तथा पार्षद निधि के अंतर्गत कुल 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के उपरांत यह राशि नगरीय निकायों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि निधि का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग करते हुए शहरी क्षेत्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *