बिलासपुर: महाराणा प्रताप महाविद्यालय उस्लापुर में धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयंती, छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह

बिलासपुर (छ.ग.)। उस्लापुर स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।

इस अवसर पर डॉ. अनिता सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के आदर्श केवल किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमों का पालन और जागरूक नागरिक बनना ही बाबा साहब के विचारों का सम्मान है।

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा ही वह सबसे शक्तिशाली हथियार है, जो व्यक्ति और समाज दोनों का भविष्य बदल सकता है। यदि छात्र बाबा साहब के एक भी आदर्श को अपने जीवन में अपना लें, तो वे अनुशासित और सफल जीवन की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

क्विज प्रतियोगिता ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम के दौरान सहायक प्राध्यापक निधि जायसवाल द्वारा बाबा साहब के जीवन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 प्रतियोगिता के विजेता

  •  प्रथम: राज श्रीवास (बीसीए, चतुर्थ सेमेस्टर)
  •  द्वितीय: राजनंदनी (बीएससी, चतुर्थ सेमेस्टर)
  •  तृतीय: संध्या सूर्यवंशी (बीए, चतुर्थ सेमेस्टर)

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेताओं ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

 कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और शिक्षा को जीवन का मूल आधार बनाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    परिवर्तन – एक आशा की किरण’ की अनोखी पहल, ड्राइंग के जरिए जल संरक्षण का अभियान

     राष्ट्रीय स्तर पर गूंजा “जल है तो कल है” का संदेश बिलासपुर: “जल ही जीवन है” — इस सशक्त संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘परिवर्तन – एक आशा की किरण’ संस्था द्वारा एक भव्य राष्ट्रीय ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रचनात्मक पहल का नेतृत्व आयोजक किरण पाठक और प्रीति ठक्कर ने किया, जिन्होंने कला के माध्यम से समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देने की कोशिश की। इस प्रतियोगिता का मकसद सिर्फ चित्र बनाना नहीं, बल्कि जल संरक्षण के प्रति चेतना…

    Continue reading
    नन्हे सुर, बड़ा संदेश: प्रतिभा को मंच देना ही असली समाज निर्माण

    बिलासपुर के बाल कलाकार मास्टर तनिष्क वर्मा को “नारी शक्ति सम्मान अवॉर्ड शो 2026” में मिला सम्मान केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत भी है। यह बताता है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती—जरूरत होती है तो सिर्फ सही मंच, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की। आज के दौर में जहां बच्चों का अधिकांश समय डिजिटल दुनिया में व्यतीत हो रहा है, वहीं तनिष्क जैसे उदाहरण यह साबित करते हैं कि अगर बच्चों की रुचि को सही दिशा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *