रायपुर में गूंजा नटरंग 2026, तबले की थाप पर छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रंगमंदिर में 03 से 09 अप्रैल तक आयोजित नटरंग 2026 ऑल इंडिया नेशनल डांस, म्यूजिक एवं इंस्ट्रूमेंट प्रतियोगिता एवं फेस्टिवल* ने देशभर के कलाकारों का मन मोह लिया। इस भव्य आयोजन में प्रतिभाओं ने अपनी कला का ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा माहौल सुरों और तालों से गूंज उठा।

इस राष्ट्रीय मंच पर श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय, राजापारा रायगढ़ के प्रतिभाशाली छात्र अनंत नंदे और उनके ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर दिया।

गुरुओं की मेहनत लाई रंग
अनंत नंदे, महाविद्यालय के तबला गुरु दीपक साहू के शिष्य हैं, वहीं उन्होंने वरिष्ठ गुरु निमाई चरण पंडा से भी तबले की बारीकियां सीखी हैं। उनकी प्रस्तुति ने जजों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रतनपुर की टीम ने भी लहराया परचम
नाद ब्रह्म म्यूजिक अकादमी, रतनपुर के शिष्य गीता प्रसाद भट्ट और सौम्य प्रसाद लश्कर ने भी अपनी कर्णप्रिय तबला प्रस्तुति से सबका दिल जीतते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

संगत में भी दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक
सभी प्रतिभागियों के साथ संगत पर स्वयं गुरु दीपक साहू मौजूद रहे, जिसने प्रस्तुति को और भी प्रभावशाली बना दिया।

बधाइयों का तांता
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के संचालक शरद वैष्णव, समन्वयक रोशनी वैष्णव, गायन गुरु लाला राम लोनिया, रतनपुर अकादमी के संचालक जनक राम साहू, गुरु उत्तम तंबोली सहित सभी गुरुजनों, स्टाफ और अभिभावकों ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    CG: सदन में गूंजा 100 एकड़ का मामला, लेकिन बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की विज्ञप्ति में ये बड़े सवाल गायब!

    बिलासपुर। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा विधानसभा में उठाया गया जमीन फर्जीवाड़ा मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गया है। विधायक ने नगर निगम, नगर एवं ग्राम निवेश (TCP) और राजस्व विभाग के अफसरों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। करीब 100 एकड़ जमीन पर टुकड़ों में ले-आउट पास कराने और सेवाभूमि को EWS के नाम पर स्वीकृत करने की बात कही। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में 50 शिकायतों की पुष्टि की और जांच कमेटी गठन का आश्वासन दिया।…

    Continue reading
    “संकल्प 2026: विकास का विज़न या वोट का समीकरण?”

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जब 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश किया, तो साफ था कि यह सिर्फ आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि राजनीतिक और आर्थिक दिशा तय करने वाला दस्तावेज है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह बजट “SANKALP” थीम के साथ आया है — यानी वादों को जमीन तक पहुंचाने का दावा। अब सीधे मुद्दे पर आते हैं — यह बजट छत्तीसगढ़ वासियों के लिए कितना फायदेमंद और कितना जोखिम भरा है?  किसान: सरकार का सबसे बड़ा दांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *