बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया।

पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल समाज के स्वागत स्थल पर पहुंची, वहां भगवान झूलेलाल जी की प्रतिमा पर विधिवत आरती और पुष्प अर्पण कर स्वागत किया गया।

अग्रवाल समाज द्वारा शोभायात्रा में शामिल सभी समाजजनों का पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और जलपान वितरण कर भव्य अभिनंदन किया गया। इस दौरान सिंधु समाज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जनों का विशेष सम्मान करते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया।

अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि बिलासपुर में सभी समाजों के बीच इसी तरह प्रेम और एकता हमेशा बनी रहे, यही हमारी संस्कृति की पहचान है। साथ ही उन्होंने सभी को भगवान झूलेलाल जी की जयंती की शुभकामनाएं भी दीं।

इस स्वागत कार्यक्रम में अग्रवाल सभा अध्यक्ष शिव अग्रवाल, हरि बुधिया, सुनील सोथंलिया, राजू केडिया, आशीष अग्रवाल, सुनील सुल्तानिया, अनिल अग्रवाल (गुड़ाखू वाले), मनीष अग्रवाल (एल्डरमैन), विष्णु मुरारका, राजेश अग्रवाल, आनंद नोपानी, अंकुर अग्रवाल, कपिल जाजोदिया, रूपक जाजोदिया, सुमित निशानियां, अमेश बुधिया, पवन अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, अमित लोहिया, अभिषेक बुधिया, विवेक अग्रवाल, आशीष जैन, देवांश अग्रवाल, प्रत्यूष गर्ग, अभिनय अग्रवाल, अंश मोदी, प्रथम अग्रवाल, अर्चित गोयल, किसान बंसल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

 बिलासपुर में यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का जीवंत प्रतीक बनकर सामने आया।

  • Related Posts

    बिलासपुर में स्मार्ट सिटी के साइन बोर्ड कबाड़ में—जिंदा संसाधन, मरी हुई जवाबदेही

    बिलासपुर को “स्मार्ट सिटी” बनाने का सपना कागज़ पर नहीं, सड़कों पर दिखना चाहिए। लेकिन नगर निगम के जोन कार्यालय क्रमांक 5 परिसर की तस्वीरें कुछ और ही कहानी कहती हैं—पब्लिक की सुविधा के लिए लगाए गए साइन बोर्ड, कबाड़ के पास पड़े हुए। यहां एक बात साफ कर देना जरूरी है— ये बोर्ड टूटे-फूटे या बेकार नहीं हैं। वे अच्छी स्थिति में, पढ़ने योग्य और तुरंत उपयोग के काबिल हैं। यहीं से सवाल और तीखा हो जाता है— जब संसाधन जिंदा हैं, तो व्यवस्था क्यों…

    Continue reading
    सम्मान, साहित्य और संवेदना का संगम” — बिलासपुर में सजी शब्दों की गरिमामयी महफिल

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरा एक बार फिर साहित्य, समाजसेवा और सम्मान की उजली परंपरा से आलोकित हुई, जब प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी द्वारा भव्य वार्षिकोत्सव, विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन शासकीय जे.पी. वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित कर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का दीप प्रज्वलित किया गया। इस गरिमामयी आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश  सुरेन्द्र तिवारी की चर्चित कृति “सफ़हात…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *