रामनवमी पर बिलासपुर से अयोध्या धाम जाएगी 1008 रामभक्तों की निशुल्क यात्रा, CM विष्णु देव साय को दिया निमंत्रण

बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए निकलने वाली 1008 रामभक्तों की निशुल्क यात्रा की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में समाजसेवी एवं यात्रा संयोजक प्रवीण झा ने नगर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें इस पावन यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए यात्रा आयोजन की सराहना की और अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद इसमें शामिल होने का हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

रामनवमी के अवसर पर आयोजित इस रामलला दर्शन यात्रा को लेकर बिलासपुर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले सिविल लाइन स्थित पुलिस मैदान में आयोजित पंजीयन के दौरान महज कुछ ही घंटों में 1008 सीटें भर जाने से रामभक्तों की गहरी आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

इसी उत्साह के बीच यात्रा समिति का प्रतिनिधिमंडल रायपुर पहुंचा और मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें यात्रा की पूरी जानकारी दी। नगर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में यात्रा संयोजक प्रवीण झा और भाजपा युवा मोर्चा नेता रौशन सिंह भी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से बिलासपुर आकर रामभक्तों को आशीर्वाद देने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रभु श्रीराम भारतीय संस्कृति, आदर्श और मर्यादा के प्रतीक हैं। अयोध्या धाम केवल एक तीर्थस्थल नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती का भी प्रभु श्रीराम से गहरा आध्यात्मिक संबंध रहा है और रामभक्तों की ऐसी यात्राएं समाज में श्रद्धा, संस्कृति और एकता की भावना को मजबूत करती हैं।

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए जुटे सभी समिति सदस्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

यात्रा समिति के सदस्य रौशन सिंह ने बताया कि रामनवमी से एक दिन पहले 25 मार्च को सुबह 11 बजे बिलासपुर के पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना होगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है और तैयारियां भी तेजी से जारी हैं।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अब असली परीक्षा होगी न्याय की रफ्तार

    डिजिटल पुलिसिंग: आंकड़ों से आगे, अब जनता नतीजे देखना चाहती है बिलासागुड़ी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में बिलासपुर पुलिस की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। eSakshya से लेकर eFSL, eProsecution, eSummons, MedLeaPR और CCTNS जैसी डिजिटल प्रणालियों के व्यापक उपयोग, 1386 अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण, हजारों डिजिटल प्रविष्टियों तथा राज्य स्तर पर कई श्रेणियों में उल्लेखनीय रैंकिंग का प्रस्तुतिकरण यह दर्शाता है कि बिलासपुर पुलिस तकनीक आधारित आधुनिक…

    Continue reading
    बिलासपुर: बांसाझाल पुल नहीं धंसा… जवाबदेही ध्वस्त हो गई!

    बांसाझाल पुल हादसा: निर्माण PWD ने किया, रखरखाव राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के पास था, ओवरलोडिंग पर RTO को दोष… लेकिन आखिर जनता जवाब किससे मांगे? बस बच गई, लेकिन क्या व्यवस्था बची हुई है? रतनपुर-बांसाझाल पुल हादसा पूरे सिस्टम से जवाब मांगता है रविवार दोपहर का वह दृश्य किसी फिल्म का नहीं, बल्कि सरकारी व्यवस्था की हकीकत का आईना था। बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर बांसाझाल स्थित जलमग्नीय पुल पर यात्रियों से भरी एक बस गुजर रही थी। तभी अचानक तेज धमाके के साथ पुल का निचला स्लैब…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *