CG: 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया BEO! ACB की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए ACB बिलासपुर की टीम ने बरमकेला में बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) नरेंद्र जांगड़े को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में उनका सहयोगी संकुल समन्वयक संजय चौहान भी गिरफ्त में आया है। क्या है पूरा मामला? पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली के शिक्षक निरंजन बरिहा ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका मार्च माह का वेतन बिना वजह रोक…















