बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। 24 एवं 25 फरवरी 2026 को खनिज अमले ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
खनिज विभाग की टीम ने सेंदरी, कोनी, मंगला, घुटकू, लछनपुर, निरतु, तुरकाडीह और लोखड़ी क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई स्थानों पर अवैध परिवहन और भंडारण का खुलासा हुआ।
सेंदरी में कोयला और रेत का अवैध परिवहन पकड़ा गया
सेंदरी क्षेत्र से खनिज कोयला का अवैध परिवहन करते हुए
- 01 ट्रेलर
- 01 ट्रैक्टर ट्रॉली
जब्त किए गए।
वहीं रेत का अवैध परिवहन करते 01 ट्रैक्टर ट्रॉली भी जब्त की गई।
तुरकाडीह में हाइवा और अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई
तुरकाडीह क्षेत्र में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जब्त किया गया। साथ ही अवैध रूप से भंडारित रेत पर भी जब्ती की कार्रवाई की गई।
लछनपुर और मंगला में भी गिरी गाज
- लछनपुर क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन जब्त।
- मंगला क्षेत्र से भी 01 हाइवा वाहन जब्त किया गया।
कुल 6 वाहन जब्त
पूरे अभियान में कुल 6 वाहन जब्त किए गए। सभी वाहनों को पुलिस थाना सकरी एवं कोनी की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन की इस सख्ती से खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।















