बिलासपुर: 48 घंटे में 5 हाइवा और 1 माज़दा जब्त, रेत चोरों में हड़कंप

बिलासपुर, 17 फरवरी। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। 16 और 17 फरवरी को जिला खनिज अमले ने अशोक नगर चौक, कोटा और पचपेड़ी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर अवैध परिवहन में लगे कुल 5 हाइवा और 1 माज़दा वाहन जब्त किए।

कहाँ-कहाँ हुई कार्रवाई?

अशोक नगर चौक: बिना अनुमति गिट्टी परिवहन करते 2 हाइवा जब्त

कोटा: अवैध गिट्टी परिवहन में 1 हाइवा पकड़ा गया

पचपेड़ी: रेत से भरा 1 हाइवा व ईंट मिट्टी लोड 1 माज़दा जब्त

जब्त वाहनों को पुलिस थाना सरकंडा, कोटा एवं पचपेड़ी की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त निगरानी जारी रहेगी तथा दोषियों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    75वें जन्मोत्सव पर साहित्य का उत्सव: ‘यादों का सफर’ का भव्य विमोचन, जुटे प्रदेश के नामचीन साहित्यकार

    बिलासपुर/कोटा। करगी रोड स्थित कोटेश्वर महादेव की नगरी कोटा के प्रतिष्ठित साहित्यकार सतीश कुमार तिवारी के 75वें जन्मवर्ष के अवसर पर उनके बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह “यादों का सफर” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और पारिवारिक आत्मीयता का अनूठा संगम बन गया, जिसमें प्रदेश के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों, शिक्षाविदों और सामाजिक हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। काव्य संग्रह का विमोचन प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि, साहित्यकार, राज्य भाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक…

    Continue reading
    बिलासपुर: 11 साल का सुरों का सितारा, अब गूंजेगा जगन्नाथ धाम में

    पुरी रथ यात्रा के मंच पर छत्तीसगढ़ के लाल तनिष्क वर्मा का होगा भजन गायन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया आशीर्वाद बिलासपुर। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इसका जीवंत उदाहरण हैं बिलासपुर के 11 वर्षीय बाल गायक एवं संगीतकार तनिष्क वर्मा। अपनी मधुर आवाज और बहुमुखी संगीत प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय पहचान बना चुके तनिष्क अब 21 जुलाई को ओडिशा के विश्वविख्यात श्री जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर भजन प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *