बिलासपुर: दृष्टि यूथ फाउंडेशन का “छोटा सा प्रयास”, बन रहा सैकड़ों जरूरतमंदों की उम्मीद

सेवा, संस्कार और संस्कृति से युवाओं को जोड़ने की अनूठी पहल

बिलासपुर। सेवा भाव, सामाजिक जिम्मेदारी, धर्म और संस्कृति से युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से दृष्टि यूथ फाउंडेशन द्वारा की जा रही पहल आज समाज के लिए प्रेरणा बनती जा रही है। “छोटे से प्रयास से शुरुआत” के संकल्प के साथ संस्था विगत 6 महीनों से निरंतर बिलासपुर रेलवे जंक्शन के बाहर निशुल्क भोजन वितरण सेवा संचालित कर रही है।

दृष्टि यूथ फाउंडेशन द्वारा प्रति सप्ताह मंगलवार और शनिवार को लगभग 450 से 500 जरूरतमंद लोगों को स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह भोजन सेवा पूरी तरह युवा स्वयंसेवकों द्वारा स्वयं परोसकर की जाती है, जो सेवा भाव और मानवीय संवेदना का जीवंत उदाहरण है।

नि:शुल्क भोजन में दाल, चावल, सब्ज़ी, मिष्ठान शामिल रहते हैं, जिसे पूर्ण स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए तैयार किया जाता है। फाउंडेशन के सेवक प्रेम, करुणा और सम्मान के साथ जरूरतमंदों तक पहुँचकर भोजन वितरण करते हैं, जिससे सेवा केवल सहायता नहीं बल्कि मानव गरिमा का संदेश भी बन जाती है।

पिछले 6 महीनों से बिना रुके यह सेवा कार्य जारी है, जो युवाओं की प्रतिबद्धता और सामाजिक चेतना को दर्शाता है।

युवाओं को सही दिशा देना ही उद्देश्य

दृष्टि यूथ फाउंडेशन के विपुल अग्रवाल एवं अनुराग तिवारी ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा, धर्म, संस्कृति और सामाजिक सेवा से जोड़ना ही फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग कई बार भटकाव और गलत गतिविधियों का शिकार हो जाता है, ऐसे में सेवा भाव और समाजहित के कार्य युवाओं को सही मार्ग दिखा सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि फाउंडेशन के युवा सदस्य अपनी पॉकेट मनी से राशि एकत्रित कर सेवा कार्यों की शुरुआत करते हैं और निरंतर समाज सेवा में लगे हुए हैं।

“Voice for Voiceless” है मूल मंत्र

दृष्टि यूथ फाउंडेशन का मूल मंत्र “वॉयस फॉर वॉइसलेस” है। इसी सोच के साथ संस्था न केवल भोजन वितरण कर रही है, बल्कि आने वाले समय में पशु-पक्षी कल्याण और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से कार्य करने की दिशा में सार्थक पहल करने जा रही है।

फाउंडेशन का मानना है कि यदि युवा शक्ति को सेवा, करुणा और मानवता से जोड़ा जाए, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और बेहतर वातावरण का निर्माण निश्चित रूप से संभव है।

इन युवाओं की सक्रिय सहभागिता

भोजन वितरण सेवा में विपुल अग्रवाल, अनुराग तिवारी, पूरब गुप्ता, शौर्य तिवारी, ईशान अग्रवाल, आर्यन अग्रवाल, आरव राय, निखिल सोनी, विवेक सोनी, अभिषेक अग्रवाल, मानस अरमो एवं आदित्य
नियमित रूप से सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं।

ये सभी युवा अपनी नियमित पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक सेवा को भी पूरी निष्ठा और लगन से निभा रहे हैं तथा अन्य युवाओं से भी ऐसे सकारात्मक सेवा कार्यों से जुड़ने की अपील कर रहे हैं।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    5 एकड़ जमीन पर घमासान: खबर से राजभवन तक शिकायत, अब GGV का बड़ा स्पष्टीकरण—‘किसी को जमीन देने की कोई योजना नहीं’

    स्टैंडिंग कमेटी के एजेंडा-7 को लेकर उठे सवालों के बाद मामला गरमाया; शिकायतकर्ता ने राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की, विश्वविद्यालय ने आधिकारिक बयान जारी कर जमीन आवंटन से किया साफ इनकार   बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGV) की करीब 5 एकड़ जमीन को लेकर उठा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। विश्वविद्यालय की जमीन को लेकर सामने आई खबर के बाद मामला राज्यपाल तक पहुंचा और शिकायत के जरिए कथित जमीन आवंटन प्रस्ताव को निरस्त करने तथा मामले में कार्रवाई की…

    Continue reading
    बिलासपुर: मोहम्मद अजीज के अमर गीतों की शाम में रेवती यादव होंगी खास मेहमान

    लखीराम ऑडिटोरियम में दिग्गजों के सुरों के बीच 8 साल की बाल प्रतिभा मयंशी खण्डेलवाल की प्रस्तुति बनेगी शाम का खास आकर्षण मोहम्मद अजीज की आवाज फिर होगी जिंदा, 9 अगस्त को लखीराम में सजेगी सुरों की यादगार महफिल ‘वॉइस ऑफ मोहम्मद अजीज’ बिजय अजीज बिखेरेंगे सदाबहार नगमों का जादू, बिलासपुर में गूंजेंगे बॉलीवुड के अमर गीत बिलासपुर। कुछ आवाजें वक्त के साथ खामोश हो जाती हैं, लेकिन उनके गीत कभी नहीं मरते। ऐसी ही अमर आवाज के मालिक रहे मशहूर पार्श्व गायक स्वर्गीय मोहम्मद अजीज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *