साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा व सनातन संस्कृति के साधकों को मिलेगा सम्मान
बिलासपुर। सागा लेआउट शुभम विहार स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी “ओंकारेश्वर महादेव मंदिर प्रतिभा सम्मान वर्ष 2026” का आयोजन गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर किया जा रहा है। इस गरिमामय समारोह में शिक्षा, साहित्य, कला, चिकित्सा, समाज सेवा, लोक संस्कृति एवं सनातन संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
मंदिर के संरक्षक एवं अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव (पूर्व आई.एस.एस.) ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 के लिए विभिन्न श्रेणियों में चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। चयनित प्रतिभाओं में—
- साहित्य क्षेत्र में मकरध्वज श्रीवास्तव,
- शिक्षा में कुमारी सहज प्रीत कौर,
- चिकित्सा में डॉ. अमरेंद्र,
- समाज सेवा में श्रीमती रीना झा,
- संस्कृति में आर.पी. सिंह तथा
- सनातन संस्कृति के क्षेत्र में अखिलानंद पांडेय को सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान समारोह गणतंत्र दिवस के दिन मंदिर परिसर, सागा लेआउट में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे डॉ. विनय कुमार पाठक, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र श्रीवास्तव (पूर्व आई.एस.एस.) करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में न्यायमूर्ति चंद्रभूषण वाजपेई, पंकज खंडेलवाल, शैलेंद्र सिंह कछवाहा एवं श्रीमती ऊषा श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह को और भी आकर्षक बनाने के लिए कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, वहीं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी जाएंगी, जो गणतंत्र दिवस के उत्साह को और ऊँचाई प्रदान करेंगी।
ओंकारेश्वर महादेव मंदिर द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह न केवल प्रतिभाओं के सम्मान का मंच बनेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना को भी सशक्त करेगा।















