एक शाम पुलिस जवानों के नाम—देशभक्ति संगीत संध्या एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आज

बिलासपुर। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पुलिस जवानों के सम्मान एवं नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “एक शाम पुलिस जवानों के नाम” देशभक्ति संगीत संध्या एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान “चेतना” का आयोजन आज 24 जनवरी 2026 को किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन देवकीनंदन चौक, बिलासपुर में संध्या 4.30 बजे से होगा।

इस विशेष आयोजन में अतुलनीय बिलासपुर – सुरक्षित बिलासपुर का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। देशभक्ति गीतों के माध्यम से जहां पुलिस जवानों के शौर्य और समर्पण को नमन किया जाएगा, वहीं नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम के सम्माननीय अतिथि के रूप में

  • डॉ. संजीव शुक्ला, आईजी, बिलासपुर रेंज
  •  संजय अग्रवाल, कलेक्टर, बिलासपुर
  •  रजनेश सिंह, एसएसपी, बिलासपुर
  •  आर. जी. करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक)
  •  अनिल टाह(पूर्व बीडीए अध्यक्ष), डॉ. एल. सी. मढ़रिया, डॉ. विनोद तिवारी
    विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

देशभक्ति संगीत संध्या में हरिहर ऑर्केस्ट्रा ग्रुप द्वारा देशप्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो दर्शकों में जोश और राष्ट्रभक्ति का संचार करेंगी।

इस कार्यक्रम का आयोजन शोभा टाह फाउंडेशन एवं हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
आयोजन में बिलासपुर पुलिस का विशेष सहयोग रहेगा।

आयोजन समिति

  • भुवन वर्मा – संयोजक
  • डॉ. शंकर यादव – सहसंयोजक
  • किशोर दुबे – संयोजक

आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुलिस जवानों का सम्मान करें और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनने का संकल्प लें।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *