बिलासपुर: लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन का 46वां दिन: भजन-कीर्तन के बीच महिलाओं का जोशीला समर्थन, सर्व समाज ने दिया न्याय का भरोसा

बिलासपुर। लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन के 46वें दिन आंदोलन स्थल पर जनसमर्थन का सैलाब उमड़ पड़ा। बेहतराई एवं बिजौर क्षेत्र की महिलाओं ने भजन-कीर्तन करते हुए धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को मजबूती दी। पूरे वातावरण में संघर्ष, आस्था और न्याय की गूंज सुनाई दी।

इस अवसर पर सर्व समाज के नेता डॉ. रघु साहू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब यह आंदोलन किसी एक वर्ग का नहीं रहा, बल्कि सभी सर्व समाज एवं साहू समाज पूरी ताकत के साथ धरने का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि लिंगियाडीह में वर्षों से रह रहे लोगों को न्याय मिलना चाहिए और उनकी पीड़ा शासन-प्रशासन तक पहुंचनी चाहिए

सर्वदलीय महा धरना आंदोलन में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, महिला शक्ति, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समाजों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच से वक्ताओं ने लिंगियाडीहवासियों की व्यथा साझा करते हुए प्रशासन से संवेदनशील निर्णय की मांग की।

धरने में प्रमुख रूप से श्रीमती यशोदा पाटिल, श्याम मूरत कौशिक, कुंती तिवारी, डॉ. रघु साहू, साखन दरवे, भोला राम साहू, प्रशांत मिश्रा, श्रवण दास मानिकपुरी, चतुर सिंह यादव, सिद्धार्थ भारती, आदर्श सिद्धार्थ, दिनेश घोरे, डॉ. अशोक शर्मा, रूपेश साहू, ओंकार साहू, गोपी देवांगन, गोलू देवांगन, अग्नू साहू, सलीम मेमन सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं-पुरुष मौजूद रहे।

महिलाओं की भागीदारी ने आंदोलन को नई ऊर्जा दी। रामबाई, राधा साहू, सूरजबाई, कुमारी निषाद, संतोषी यादव, जानकी गोड, फुलबाई साहू, पिंकी देवांगन, उर्मिला, लीला पाटिल, सरस्वती देवांगन, राजकुमारी देवांगन, जमुना सूर्यवंशी, सनी अहिरवार, चंद्रमा अहिरवार, नंदनी ध्रुव, परमिला ध्रुव, कौशल्या मानिकपुरी, मरजीना बेगम, सरस्वती यादव, वंदना डे, सुशीला श्रीवास, दुर्गा श्रीवास, सावित्री यादव, सुखमति मानिकपुरी सहित अनेक महिलाओं ने एक स्वर में न्याय की मांग उठाई।

धरना स्थल पर मौजूद जनसमूह ने साफ संदेश दिया कि जब तक लिंगियाडीहवासियों को न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। सर्वदलीय और सर्व समाज का यह एकजुट स्वर अब आंदोलन को निर्णायक मोड़ की ओर ले जाता दिखाई दे रहा है।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *