बिलासपुर: ब्रेकडाउन ट्रेलर से टकराई बस, 12 यात्री घायल — 5 की हालत गंभीर

रतनपुर (बिलासपुर): थाना रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत दर्री पारा बाईपास के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। खराब हालत में ब्रेकडाउन की स्थिति में सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर CG 12 AW 3236 को पीछे से आ रही बस CG 06 GY 8153 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए।

घायलों में परिचालक सुरेंद्र विश्वकर्मा, बस चालक कमालुद्दीन अंसारी, मंजय कुमार, राजेश्वर राम, दीपक कुमार, सनोज यादव, राकेश कुमार सिंह, सलोनी सिंह, सुनीता सिंह, शाहजहां खातून, चिंता कुमारी और अशरफी सिंह शामिल हैं।

घायलों में से सुरेंद्र विश्वकर्मा, मंजय कुमार, कमालुद्दीन अंसारी, राकेश कुमार सिंह और सलोनी सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। शेष घायलों को सामान्य चोटें आई हैं।

घटना की पुष्टि करते हुए एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    नीट-2026 को लेकर बिलासपुर प्रशासन की तैयारी कितनी मजबूत?

    बिलासपुर: नीट (UG)-2026 परीक्षा को लेकर बिलासपुर प्रशासन ने जिस स्तर पर तैयारी शुरू की है, वह केवल एक नियमित सरकारी प्रक्रिया नहीं बल्कि एक हाई-रिस्क राष्ट्रीय परीक्षा के प्रति गंभीरता का संकेत है। कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से केंद्राध्यक्षों, सिटी कोऑर्डिनेटरों एवं अधिकारियों की बैठक लेना यह दर्शाता है कि प्रशासन किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहता।  क्यों महत्वपूर्ण है यह तैयारी? नीट देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। लाखों विद्यार्थियों का भविष्य इस परीक्षा…

    Continue reading
    बिलासपुर: आखिर सिविल ड्रेस में किस मिशन पर थे दो आरक्षक? कार्रवाई के बाद उठे सवाल

    लाइन अटैचमेंट के पीछे सिर्फ अनुशासन या कोई बड़ा संदेश? बिलासपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में दो आरक्षकों को बिना सूचना सिविल ड्रेस में वाहन जांच करने के आरोप में रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) संबद्ध कर दिया गया। सतही तौर पर यह एक सामान्य विभागीय कार्रवाई प्रतीत होती है, लेकिन इसके पीछे कई प्रशासनिक, कानूनी और कार्यप्रणाली संबंधी प्रश्न छिपे हुए हैं। आखिर कार्रवाई इतनी गंभीर क्यों मानी गई? आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि दोनों आरक्षकों ने थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *