स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा बिलासपुर पहुँची — व्यापारिक संगठनों ने किया भव्य स्वागत, शहर में उमड़ा स्वदेशी का जोश

बिलासपुर: स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का बिलासपुर जिले में आगाज चकरभाठा से हुआ। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) और स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में पूरे देश में निकाली जा रही इस यात्रा को संत लालदास साहेब, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और ललित मखीजा ने सिंधु अमर धाम झूलेलाल मंदिर, चकरभाठा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रथ के बिलासपुर पहुंचने पर देवकीनंदन चौक में शानदार स्वागत किया गया। स्वागत में विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी, CAIT राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश ओछवानी, शंकर बजाज, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र खटवानी, CAIT बिलासपुर महामंत्री हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, संगठन मंत्री परमजीत उबेजा, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, देवकीनंदन व्यापारी संघ और CAIT महिला टीम के पदाधिकारी शामिल रहे।

सभा को संबोधित करते हुए राजू सलूजा, जितेंद्र गांधी, किशोर पंजवानी और शंकर बजाज ने कहा कि जैसे पूर्वजों ने आने वाली पीढ़ियों के लिए त्याग किया, वैसे ही अब समय है कि हम विदेशी कंपनियों और विदेशी सामानों का त्याग कर स्वदेशी को अपनाएं।

विधायक अमर अग्रवाल ने सभा में कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाना है तो स्वदेशी उत्पाद ही भविष्य हैं। सभी की सामूहिक भागीदारी से ही देश मजबूत होगा।

मंच संचालन CAIT बिलासपुर महामंत्री हीरानंद जयसिंह ने किया। महापौर पूजा विधानी ने उपस्थित जनों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में CAIT के राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, परमजीत उबेजा, सुरेंद्र अजमानी, दिलीप खंडेलवाल, बिलासपुर प्रभारी राकेश ओछवानी, शंकर बजाज, राजेंद्र खटवानी, अनिल गुप्ता, अरविंद वर्मा, संतोष पांडे, CAIT महिला टीम की निहारिका त्रिपाठी, प्रतिज्ञा सिंह, बबिता ताम्रकार, सुमन द्विवेदी, नेहा दीप्त, रेशु शर्मा और स्वदेशी जागरण मंच से डॉ. सुशील श्रीवास्तव, अरुणा दीक्षित, डॉ. देवेंद्र कौशिक, सोअमित्र गुप्ता, नारायण गिरी गोस्वामी सहित देवकीनंदन चौक व्यापारी संघ व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

इसके बाद रथ नगर भ्रमण पर रवाना हुआ। रथ ने सदर बाजार, गोलबाजार, तेलीपारा, पुराना बस स्टैंड चौक, अग्रेसन चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, व्यापार विहार, महाराणा प्रताप चौक होते हुए तखतपुर–मुंगेली की ओर प्रस्थान किया। बिलासपुर के सभी व्यापारिक संगठनों ने स्वदेशी संकल्प यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *