बिलासपुर: मातृवंद्या सम्मान एवं सियान सेवा सम्मान 2025 का भव्य आयोजन 3 सितंबर को

बिलासपुर। समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय “आनंद सागर सेवा प्रवाह” संस्था द्वारा मातृवंद्या सम्मान एवं सियान सेवा सम्मान 2025 का आयोजन 3 सितंबर, बुधवार को दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक चेतना हॉल, पुलिस लाइन, बिलासपुर में किया जाएगा।

इस गरिमामय समारोह की अध्यक्षता करेंगे –

डॉ. विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग, राज्य मंत्री दर्जा, कुलपति, थावे विद्यापीठ, गोपालगंज, बिहार)।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहेंगे –

  • श्रीमती पूजा विधानी (महापौर, नगर निगम, बिलासपुर)
  • राजनेश सिंह (आईपीएस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर पुलिस)
  • श्रीमती अर्चना झा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर पुलिस)
  • न्यायमूर्ति चंद्र भूषण वाजपेयी (पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, बिलासपुर)
  • अनिल टाह (वरिष्ठ समाजसेवक एवं संस्थापक, शोभा टाह फाउंडेशन)।

इस अवसर पर सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को मातृवंद्या सम्मान और सियान सेवा सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

संस्थान ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ताओं, साहित्यकारों, संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं विशिष्ट नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।

 

  • Related Posts

    कथक के कलाधिराज पं. रामलाल बरेठ का राष्ट्रीय अभिनंदन, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ कथक घराने के लिए यह ऐतिहासिक गौरव का क्षण है। भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ कथकाचार्य पंडित रामलाल बरेठ को संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ प्रदान किए जाने की घोषणा के बाद बिलासपुर में उल्लास और गर्व का वातावरण निर्मित हो गया। इसी क्रम में अज्ञेय नगर स्थित प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी (राष्ट्रीय समिति) के कार्यालय में पंडित रामलाल बरेठ का शाल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। समारोह में साहित्य, कला,…

    Continue reading
    बिलासपुर: रायगढ़ घराने की तपस्या को मिला राष्ट्र का सर्वोच्च नमन, राष्ट्रपति के हाथों ‘अकादमी रत्न’ से अलंकृत होंगे पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ

    बिलासपुर प्रेस क्लब में सम्मान समारोह, राष्ट्रपति द्वारा प्रदान की जाएगी प्रतिष्ठित फेलोशिप बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और रायगढ़ कथक घराने की गौरवशाली परंपरा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च सम्मान मिलने जा रहा है। रायगढ़ घराने के एकमात्र जीवित दरबारी नर्तक, पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ कथकाचार्य पंडित रामलाल बरेठ को संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप “अकादमी रत्न” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान स्वयं भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह केवल एक कलाकार का सम्मान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *