बिलासपुर: नवंबर माह में एसईसीएल ने दर्ज किया रिकॉर्ड 14.76 मिलियन टन कोयला उत्पादन

ओबीआर एवं ऑफटेक में भी कंपनी ने किसी भी नवंबर माह के सर्वाधिक आंकड़े को छुआ

बिलासपुर: एसईसीएल ने नवंबर माह में रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए 14.76 मिलियन टन कोयला उत्पादन दर्ज किया है। कंपनी की स्थापना के बाद से किसी भी नवंबर माह में किया गया यह अब तक का सर्वाधिक कोयला उत्पादन है। इससे पहले कंपनी ने नवंबर 2022 में 14.61 मिलियन टन कोयला उत्पादन हासिल किया था।

उक्त जानकारी एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सनीश चंद्र ने देते हुए बताया कि अगर ओवर बर्डन रिमूवल की बात करें तो कंपनी द्वारा स्थापना से किसी भी नवंबर माह का सर्वाधिक 31.33 मिलियन क्यू.मी. ओबीआर दर्ज किया है। पिछले वर्ष 2022 के नवंबर माह में कंपनी ने 25.28 मिलियन क्यू.मी. ओबीआर दर्ज किया था। इस प्रकार कंपनी ने गत वर्ष नवंबर माह की तुलना में 6 मिलियन टन के साथ लगभग 24% की बढ़ोत्तरी दर्ज की है।     

जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सनीश चंद्र ने बताया कि डिस्पैच में भी कंपनी नेनवंबर माह के पिछले सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए 15.02 मिलियन टन कोयला प्रेषण हासिल किया है। पिछले वर्ष नवंबर 2022 में एसईसीएल ने 12.57 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया था। इस तरह से कंपनी ने नवंबर 2023 में 3.12 मिलियन टन के साथ लगभग 25% की बढ़ोत्तरी दर्ज की है।

सनीश चंद्र ने बताया कि कंपनी ने हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 22-23 में अपने इतिहास का सर्वाधिक 167 मिलियन टन कोयला उत्पादन दर्ज किया है। वित्तीय वर्ष 23-24 के लिए कंपनी को 197 मिलियन टनवार्षिक उत्पादन का लक्ष्य मिला है। इस वित्तीय वर्ष 23-24 में कंपनी अपने इतिहास का सबसे तेज़ 100 मिलियन टन कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच के साथ 100 मिलियन क्यू. मी. ओबीआर पहले ही हासिल कर चुकी है।

 

 

  • Related Posts

    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading
    बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

    बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *