बिलासपुर: हाई कोर्ट के आदेश की अनदेखी भारी पड़ी – शिक्षा विभाग के कनिष्ठ लेखा परीक्षक हेमंत शर्मा निलंबित

 

बिलासपुर। उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर के आदेश की अनदेखी करना एक अधिकारी को भारी पड़ गया। जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर ने कनिष्ठ लेखा परीक्षक  हेमंत शर्मा को उनके पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना रवैये के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मामला व्याख्याता (भौतिकी) श्रीमती मंजुश्री बर्मन के आवेदन से जुड़ा है। उन्होंने युक्तियुक्तकरण सूची में नाम शामिल किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर उच्च न्यायालय ने 02 जुलाई 2025 को आदेश पारित किया था। आदेश के अनुसार, आवेदन पर चार सप्ताह के भीतर निर्णय लिया जाना था। लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी संबंधित शाखा प्रभारी द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया।

इस लापरवाही को अदालत के आदेश की अवमानना माना गया और जिम्मेदारी सीधे तौर पर हेमंत शर्मा पर तय की गई। जिला शिक्षा अधिकारी विजय डे ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन है।

निलंबन अवधि में  शर्मा का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बिल्हा रहेगा। उन्हें नियम अनुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

यह कार्रवाई शिक्षा विभाग में शिथिलता और नियमों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के लिए एक सख्त संदेश मानी जा रही है।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *