बिलासपुर: अंतरराष्ट्रीय विश्व बंधुत्व दिवस और पूर्णिमा तिवारी के जन्मदिन पर भव्य काव्य संगोष्ठी

राष्ट्रीय कवि संगम, बिलासपुर इकाई द्वारा कंपनी गार्डेन में कवि सम्मेलन और ‘कविता-कुंज’ पत्रिका का विमोचन

बिलासपुर: अंतरराष्ट्रीय विश्व बंधुत्व दिवस और कवियत्री श्रीमती पूर्णिमा तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर कंपनी गार्डन, बिलासपुर में वृत्ताकार सभागृह में भव्य काव्य संगोष्ठी और कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मासिक पत्रिका ‘कविता-कुंज’ का भी विमोचन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में एनएचआईसीएफ नेशनल प्रेस क्लब के संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति चन्द्रभूषण वाजपेई उपस्थित रहे। अध्यक्षता थावे विद्यापीठ विहार के कुलपति एवं राज भाषा आयोग, छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में नेशनल प्रेस क्लब के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश चंद्र श्रीवास्तव और अंजनी कुमार तिवारी मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। न्यायमूर्ति चन्द्रभूषण वाजपेई ने पूर्णिमा तिवारी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय भावना को बल मिलता है।

डॉ. विनय कुमार पाठक ने कहा कि काव्य संगोष्ठी और कवि सम्मेलन कवियों और समाज दोनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम् की अवधारणा को विश्व बंधुत्व की कुंजी बताया।

रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने पूर्णिमा शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि “पूर्ण में से पूर्ण निकाल भी लिया जाए तो भी पूर्ण ही बचता है।” उन्होंने कहा कि श्रीमती पूर्णिमा जी कविताओं के माध्यम से समाज को संदेश देने का उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं।

प्रसिद्ध कवि अंजनी तिवारी ‘सुधाकर’ ने अपनी कवित्व शैली से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

इस अवसर पर विजय तिवारी, राजेश सुनार, राकेश खरे, मदन शुक्ला, आशीष श्रीवास, सनत तिवारी, विपुल तिवारी, डॉ. राघवेन्द्र दूबे, डॉ. विवेक तिवारी, विष्णु कुमार तिवारी, श्रीमती रश्मि गुप्ता, राम निहोरा राजपूत, डॉ. अंकुर शुक्ला और शीतल पाटनवार सहित कई कवियों ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में काव्य प्रेमी और श्रोता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिलासपुर: पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की नई टीम आज लेगी शपथ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू रहेंगे मुख्य अतिथि

    प्रवीण झा बने अध्यक्ष, सुधीर झा सचिव; भव्य समारोह में होगी नई टीम की ताजपोशी   बिलासपुर। छठ घाट स्थित पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच में रविवार को एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। मंच की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 21 जून को सायं 6:30 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज और राजनीति जगत की अनेक प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के तहत प्रवीण झा को अध्यक्ष तथा सुधीर झा को सचिव…

    Continue reading
    उन माताओं को इस्तकबालिया सलाम, जो अपने स्पेशल चाइल्ड की परवरिश में पिता का भी किरदार निभा रही हैं…

    फादर्स डे पर खास पेशकश (डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेंद्र वर्मा, बिलासपुर) फादर्स डे के मौके पर उन माताओं को खिराज-ए-अकीदत से नवाजना इत्तेफाक ही है, जो पिता के जिंदा होने के बावजूद उनकी गैरमौजूदगी में बच्चों के लिए मां और बाप दोनों का किरदार निभा रही हैं। गुजिश्ता हफ्ते राज्य की बड़ी अदालत से एक अधेड़ पिता की वह याचिका खारिज हो गई, जिसमें उन्होंने विशेष आवश्यकता वाली अपनी ग्यारह वर्षीय बेटी की अभिरक्षा मां से लेकर उन्हें सौंपने की गुहार लगाई थी। जाहिर है…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *