बिलासपुर: थाना परिसर में महिला ने डाला पेट्रोल, आत्मदाह की कोशिश नाकाम

पुलिस की सतर्कता से बची बड़ी घटना, 151 में महिला गिरफ्तार

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना परिसर में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने थाने के अंदर ही पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने न केवल पेट्रोल की बोतल छीनी, बल्कि पानी डालकर महिला को काबू में किया।

घटना सोमवार दोपहर लगभग 1.30 बजे की है। रोजमर्रा की तरह थाना परिसर में कामकाज चल रहा था। तभी मंजू टंडन नामक महिला हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर थाने पहुंची और अचानक अपने ऊपर डालकर आत्मदाह की धमकी देने लगी। महिला के तेवर देख पुलिसकर्मी सकते में आ गए और परिसर में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने बताया कि मंजू टंडन के पति संजू टंडन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसी कार्रवाई से नाराज होकर उसकी पत्नी ने यह कदम उठाया। सुबह भी मंजू थाने पहुंची थी और अपने पति को छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बना रही थी। जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह दोपहर में पेट्रोल लेकर दुबारा थाने आ धमकी।

सिविल लाइन CSP निमितेष सिंह ने बताया कि महिला के खिलाफ भी धारा 151 (शांति भंग की आशंका) के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *