बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद द्वारा राष्ट्र ध्वजारोहण समारोह संपन्न

बिलासपुर। अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद द्वारा आयोजित दशम राष्ट्र ध्वजारोहण समारोह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2025, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। यह आयोजन गीता देवी-रामचंद्र अग्रवाल विकलांग अस्पताल अनुसंधान एवं निःशुल्क सेवा केंद्र, सीपत रोड, कोनी बाईपास, मोपका, बिलासपुर में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से हुआ। इसके पश्चात नवग्रह वाटिका में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक, राष्ट्रीय महामंत्री मदनमोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल राजू सहित परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवल किशोर अग्रवाल, पूर्व न्यायाधीश उच्च न्यायालय बिलासपुर तथा विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति डॉ. चंद्र भूषण वाजपेयी, श्री रमेश चंद्र श्रीवास्तव, श्री विष्णु कुमार तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

अपने संबोधन में डॉ. विनय कुमार पाठक ने राष्ट्रवाद को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्रभाषा हिंदी और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। वहीं मुख्य अतिथि श्री नवल किशोर अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि डॉ. चंद्र भूषण वाजपेयी ने “लोकल से ग्लोबल” की अवधारणा पर जोर देते हुए भारतीय संस्कृति, सभ्यता और भाषा के संवर्धन की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह में परिषद के समस्त सदस्य, पदाधिकारीगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहित्यकार गरिमामयी उपस्थिति में शामिल हुए और स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।

 

  • Related Posts

    दिल्ली में गूंजेगी हिंदी की आवाज़: विश्व हिंदी परिषद का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 30-31 अक्टूबर को

    बिलासपुर। हिंदी को राष्ट्रभाषा के गौरवपूर्ण स्थान पर प्रतिष्ठित करने के संकल्प के साथ विश्व हिंदी परिषद ने एक बड़े राष्ट्रीय अभियान का आह्वान किया है। परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बनाफर ने जांजगीर-चांपा जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के साहित्यकारों को शुभकामनाएँ देते हुए हिंदी के वैश्विक विस्तार की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जांजगीर की साहित्यिक विरासत सदैव समृद्ध और प्रेरणादायी रही है। यहां के साहित्यकारों की शब्द-साधना केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के…

    Continue reading
    रामा वर्ल्ड में उतरा आध्यात्म का प्रकाश: जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य के चरणों में उमड़ा बिलासपुर

    “जिस घर में श्रद्धा, सेवा और संस्कार हों, वहां स्वयं राम का वास होता है” — श्रीरामभद्राचार्य चरण-पादुका पूजन, भजन-कीर्तन और संत दर्शन से भक्तिमय हुआ एवमस्तु परिसर बिलासपुर। न्यायधानी बुधवार को उस समय पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गई, जब तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी श्रीरामभद्राचार्य का आगमन रामा वर्ल्ड स्थित समाजसेवी प्रवीण झा के निवास “एवमस्तु” में हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पवर्षा, श्रीराम स्तुति और भजन-कीर्तन के बीच पूरा परिसर भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर नजर आया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *