बिलासपुर: मित्रता दिवस पर महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच, ‘परिवर्तन – एक आशा किरण’ द्वारा रंगारंग आयोजन

बिलासपुर। महिलाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और मित्रता दिवस के अवसर को खास बनाने के उद्देश्य से ‘परिवर्तन – एक आशा किरण’ संस्था द्वारा एक भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजक किरण पाठक और प्रीती ठक्कर रहीं, जिन्होंने महिलाओं के लिए मेंहदी, राखी थाली सजावट, स्वीट डिश मेकिंग और लकी गेम जैसी अनेक रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री किरण सिंह थीं। साथ ही विशेष अतिथि के रूप में चुन्नी मौर्या और बिना ठक्कर उपस्थित रहीं। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन जज रीना शाव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निशा साहू जी की मधुर सरस्वती वंदना से हुई, जिससे माहौल भावपूर्ण और सांस्कृतिक बन गया।

इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसे तिरंगा थीम पर आधारित रखा गया था, जिससे स्वतंत्रता दिवस की भी पूर्वानुभूति सभी को मिली। महिलाएं तिरंगे रंग के परिधानों में सजी-धजी दिखीं और देशभक्ति के भावों के साथ मित्रता दिवस भी धूमधाम से मनाया गया।

प्रतियोगिता विजेताओं की सूची इस प्रकार रही:

  • पंक्चुअलिटी अवॉर्ड: सोनाली श्रीवास
  • मेंहदी प्रतियोगिता:
    • प्रथम – प्रियंका बरनवाल
    • द्वितीय – आराध्या केसरवानी
    • तृतीय – तनु मिश्रा
  • राखी थाली सजावट:
    • प्रथम – जयंती थवाईत
    • द्वितीय – नेहा डोडेजा
    • तृतीय – कोमल मेवलानी
  • स्वीट डिश प्रतियोगिता:
    • प्रथम – कोमल मेवलानी
    • द्वितीय – मोनिका माहेश्वरी
    • तृतीय – सोनाली श्रीवास व काजल नाथानी
  • लकी गेम:
    • प्रथम – रजनी मलघानी
    • द्वितीय – प्रीति अडवाणी
    • तृतीय – रानी बरमन
  • बेस्ट गेटअप अवॉर्ड: अंजली रावलानी

कार्यक्रम को सफल बनाने में वसुधा शर्मा, रीता मौर्या, अंजली दुबे, रंजना रजक, योगमाया कुलहरि, रत्ना चटवानी और रिंकी केसरवानी का विशेष योगदान रहा।

इस आयोजन ने न सिर्फ महिलाओं को रचनात्मक मंच प्रदान किया, बल्कि सामाजिक सौहार्द, देशभक्ति और आपसी मित्रता को भी प्रगाढ़ किया।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *