NHICF नेशनल प्रेस क्लब के बैनर तले “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान — जे पी वर्मा कॉलेज बना ऐतिहासिक पहल का गवाह

बिलासपुर।NHICF नेशनल प्रेस क्लब के बैनर तले आज जे पी वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में पर्यावरण और मातृप्रेम को समर्पित एक अनूठा पौधारोपण कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण में शामिल हर व्यक्ति ने न केवल एक पौधा रोपा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरियाली से भरे भविष्य की नींव भी रखी।

महाविद्यालय परिसर हरियाली और जोश से भर गया।

पौधारोपण के बाद आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया गया — डॉ. विनय पाठक की अनुशंसा पर रमेश चन्द्र श्रीवास्तव को NHICF नेशनल प्रेस क्लब का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया। यह निर्णय उपस्थित सभी सदस्यों के लिए गर्व का क्षण बना और पूरे वातावरण में तालियों की गूंज छा गई।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विनय पाठक ने इस अवसर पर कहा,

“माँ सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक भावना है — और आज हर पौधा जो हमने लगाया है, वह हमारी माँ के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। NHICF ऐसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक चेतना और संवेदनशीलता को मजबूत करता रहेगा।”

महासचिव सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि NHICF न केवल पत्रकारिता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय पहल के ज़रिए भी राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे रहा है।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनना अपने आप में एक गौरव की बात है। जो इस अभियान से जुड़ पाए, उन्होंने सच्चे मायनों में अपनी माँ और धरती माँ के प्रति कर्तव्य निभाया।

इस अवसर पर विशेष रूप से महासचिव सुरेंद्र वर्मा, प्रो. श्याम लाल निराला, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. दीनदयाल यादव(नीलेश), कमलेश लवहात्रे(वरिष्ठ पत्रकार), सुनील सिन्हा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *