छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव: नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ, अधिवक्ता अब्दुल वहाब खान ने दाखिल किया पहला फॉर्म

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद (Bar Council) के बहुप्रतीक्षित चुनाव की प्रक्रिया आज से औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई है। राज्यभर के अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। नामांकन फॉर्म की बिक्री और जमा करने की प्रक्रिया आज से प्रारंभ की गई, जो आगामी 14 अगस्त 2025 तक चलेगी।

इस प्रक्रिया के तहत प्रदेश में सबसे पहले अधिवक्ता अब्दुल वहाब खान ने नामांकन फॉर्म खरीदा और उसे जमा भी किया। उनके द्वारा दाखिल किया गया नामांकन इस बार के चुनाव में पहला नामांकन माना जा रहा है, जिससे उन्होंने एक प्रतीकात्मक शुरुआत की है।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार

  • नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि: 14 अगस्त 2025

  • नामांकन पत्रों की जांच: 23 अगस्त 2025 तक

  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2025

  • उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन: 1 सितम्बर 2025

  • मतदान तिथि: 30 सितम्बर 2025

राज्य विधिज्ञ परिषद के इस चुनाव को अधिवक्ताओं की प्रतिष्ठा और प्रतिनिधित्व का प्रतीक माना जाता है। पूरे प्रदेश में इस बार युवाओं और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *