बिलासपुर: प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की तहसील कोटा की बैठक संपन्न

सेवानिवृत्त लिपिकों का हुआ सम्मान, कोटा तहसील इकाई का पुनर्गठन

बिलासपुर: प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की तहसील स्तरीय बैठक आज जनपद कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सेवानिवृत्त लिपिकों — कन्हाई सिंह कवर, उदल प्रसाद यादव, दरस राम कौशिक और जगताप सिंह — को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

बैठक के पश्चात कोटा तहसील इकाई का पुनर्गठन किया गया। नवगठित इकाई में नवल सिंह पैकरा को तहसील अध्यक्ष, मनोज साहू को सचिव, संतोष चंद्राकर को कोषाध्यक्ष, रमाकांत रजक को मीडिया प्रभारी, केश लाल कुर्रे को उपाध्यक्ष एवं लक्ष्मी मरकाम व शरद कुमार साहू को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप ने कहा कि सभी लिपिकों को एकजुट रहना होगा, क्योंकि संघ की शक्ति लिपिकों की एकता में ही है।

प्रदेश महामंत्री डॉ. सुनील यादव ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांग वेतन विसंगति को दूर करना है, जिसके लिए सभी को मिलकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान, महंगाई भत्ता समेत अन्य मांगों के लिए भी चरणबद्ध आंदोलन की बात कही।

बैठक में हितेश वैष्णव, लक्ष्मी मरकाम, छोटे लाल इंदुवा, नटराज पोर्ते, दिग्विजय कौशिक, तरुण कुमार सिंह, पंचराम साहू, रमेश गुप्ता, रामनारायण गुप्ता, तपेश्वर ओट्टी, अमर प्रताप सिंह, रमाऊ सिंह, पंचराम पालके, नंदू राम, नवल सिंह, देवनाथ बिरको, भगवान सिंह, संतोष चंद्राकर, गजेंद्र सिंह, शरद कुमार, एस. कुमार मरनेवार, विकल्प गोड़ाने, उमाशंकर कौशिक, लक्ष्मी कौशिक, मनोज कुमार साहू, प्रकाश सिंह सिदार, प्रिय रंजन यादव समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संतोष चंद्राकर ने किया।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *