हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा बिलासपुर, आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा ने किया कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत

बिलासपुर। श्रावण माह के पावन अवसर पर आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा द्वारा दयालबंद स्थित चतुर्वेदी कॉम्पलेक्स के सामने कावड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को फ्रूटी एवं शीतल जल का वितरण कर महासभा के सदस्यों ने सेवा का भाव प्रस्तुत किया। आयोजन स्थल पर पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा और भक्ति में सराबोर हो गया।

इस आयोजन में महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी रेखेन्द्र तिवारी, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती शोभा त्रिपाठी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती दिव्या चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी, जिलाध्यक्ष श्यामसुन्दर तिवारी, जिला महासचिव सुबोध शुक्ला, शलभ चतुर्वेदी, आर्यवीर चतुर्वेदी, अक्षत तिवारी, तथा इस्कॉन सेवा समिति से हरीश ठरवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महिला इकाई सचिव दीपा पाण्डेय, मीडिया प्रभारी सूर्यप्रभा बुलुसु, सह मीडिया प्रभारी पद्मजा बुलुसु, कार्यक्रम संचालक सीमा दुबे, सह सचिव सरला शर्मा, विमलेश तिवारी, अर्चना शुक्ला, रेखा दुबे, रिचा दुबे, मनीषा मिश्रा सहित अनेक सदस्यगण भी शामिल हुए।

इस भव्य आयोजन के लिए जिन सदस्यों ने अपना सहयोग व अनुदान प्रदान किया, उनमें प्रमुख रूप से शशि तिवारी, साधना दुबे, राजश्री दीवान, अर्चना शुक्ला, रीता तिवारी, प्रेमलता दुबे, भूमिशा पांडे, नैना पाण्डेय, संजना मिश्रा, कृष्णा पाण्डेय, श्रुति भार्गव, लता द्विवेदी, संगीता तिवारी, अंशु तिवारी, रश्मि द्विवेदी, ज्योति चतुर्वेदी, अंजिता उपाध्याय, सरला शर्मा, रश्मिलता मिश्रा, प्रभा तिवारी, भावना पाण्डेय, सरला तिवारी, पुष्पा शुक्ला, भुवनेश्वर तिवारी, नीता तिवारी, रेखा पाण्डेय, राजशी मिश्रा, शशि सुषमा पाण्डेय, नंदनी तिवारी, पद्मजा बुलुसु, मधु शर्मा, रत्ना शुक्ला, रश्मिलता, शोभा त्रिपाठी, विमलेश तिवारी, रश्मि शुक्ला, रेखेन्द्र तिवारी एवं दिव्या चतुर्वेदी का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

इस सेवा आयोजन ने श्रद्धालुओं के मन में अपार श्रद्धा उत्पन्न की और आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा की सामाजिक, धार्मिक एवं सेवाभावना को एक नई पहचान दी।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *