बिलासपुर: सेवा सहकारी समिति पासिद में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न

बिलासपुर/पासिद। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस एवं “एक पेड़ मां के नाम” पर्यावरणीय अभियान के उपलक्ष्य में सेवा सहकारी समिति पासिद में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील सोढ़ी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उप पंजीयक शेखर जयसवाल और जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के नोडल अधिकारी आशीष दुबे उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सोढ़ी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सहकारिता केवल संस्था नहीं, एक जनआंदोलन है। आपसी सहयोग की भावना से हम बड़े से बड़े कार्यों को सरलता से और कम समय में पूरा कर सकते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पेड़ लगाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है जिससे आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वातावरण मिल सके।

विशिष्ट अतिथि शेखर जयसवाल ने सभी को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी और सहकारिता आंदोलन के इतिहास एवं वर्तमान महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हेतु हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए, जिससे बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके।

नोडल अधिकारी आशीष दुबे ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण एवं मातृत्व के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने सहकारिता की मूल भावना — सहयोग, सहभागिता और सामूहिक प्रयास — को जीवन में अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा किसानों को एटीएम कार्ड और किसान कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर बिल्हा शाखा प्रबंधक लक्ष्मण कौशिक, पर्यवेक्षक हितेश सलूजा, अभिषेक तिवारी, समिति प्रबंधक प्रदीप यादव, ऑपरेटर लक्ष्मी जायसवाल व शरद कश्यप उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों में पासिद सरपंच दीनू यादव, समिति अध्यक्ष नरोत्तम यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमेश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कौशिक, जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रकाश यादव, शिवकुमार यादव, किशोर यादव सहित स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।

कार्यक्रम में वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प भी लिया गया।

 

  • Related Posts

    शिफ़ा की सदियों पुरानी रवायत : आधुनिक दौर में भी यूनानी चिकित्सा को नई पहचान देने में जुटीं प्रदेश की इकलौती सरकारी यूनानी डिस्पेंसरी की डॉ. सना अहमद खान

    नेशनल डॉक्टर्स डे पर विशेष  (डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेन्द्र वर्मा, बिलासपुर) बिलासपुर नेशनल डॉक्टर्स डे पर उन सभी चिकित्सकों को सलाम है, जो हर वक्त इंसानियत की बेहतरी और शिफ़ा की खातिर खामोशी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा के इस तेज़ रफ्तार दौर में जहां एलोपैथी को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में शामिल यूनानी (तिब्ब) आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हालांकि आम लोगों के बीच इसकी जानकारी और उपयोगिता अपेक्षाकृत कम है, लेकिन…

    Continue reading
    बिलासपुर: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद निधि के लिए ₹104.54 करोड़ जारी

    बिलासपुर, 1 जुलाई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को महापौर निधि, अध्यक्ष निधि तथा पार्षद निधि के अंतर्गत कुल 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के उपरांत यह राशि नगरीय निकायों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि निधि का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग करते हुए शहरी क्षेत्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *