CG: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में यात्री गाड़ियों के लेटलतीफी एवं निरस्त होने के कारण व्यापारियों एवं आम जनता को हो रही परेशानीं – कैट

कैट ने सीनियर सिटीजन को मिलने वाली सुविधाओं को पुनः बहाल करनें की मांग की

 

CG: देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के रायपुर मंडल में यात्री गाड़ियों के लेटलतीफी एवं निरस्त होने के कारण व्यापारियों एवं आम जनता को हो रही परेशानियों के लिए एवं सीनियर सिटीजन को मिलने वाली सुविधाओं को पुनः बहाल करनें की मांग हेतु पत्र जारी कर व्यवस्था को दुरूस्त करने का आग्रह किया।

कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने बताया की वर्तमान समय में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के रायपुर मंडल छत्तीसगढ में यात्री गाडियों के लेटलतीफी एवं निरस्त होने के मामले अत्यधिक हो रहे है। अभी शादी का सीजन शुरू हो गया है। जिसके लिए व्यापारियों को खरीदारी करने हेतु अन्य शहरों मे जाना पडता है। यात्री गाडियों के लेटलतीफ एवं निरस्त होने के कारण आम जनता एवं व्यापारियों को बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे कि उनके समय एवं व्यापार पर दुष्प्रभाव पडता है। सभी ट्रेनों को समय पर चलाना और समय पर पहुंचाना भारतीय रेल की जिम्मेदारी है।

कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष परमानन्द जैन एवं प्रदेश महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह ने बताया कि हर दिन लाखों यात्री रेल में सफर कर अपने गंतव्य स्थान तक पंहुचते हैं। इसमें बड़ी संख्या में सीनियर सिटीजन भी शामिल होते हैं। भारतीय रेल्वे ने दशको से वरिष्ठ जनों एवं अन्य वर्गो के लोगों हेतु रियायत सुविधाओं का शुभारंभ किया था। तथा रेल्वे यात्रा के दौरान संबधित पात्रता के दस्तावेज प्रस्तुत करने पर रियायत मिलती थी। विगत करोना के संक्रमण काल में रेल्वे प्रशासन ने उपरोक्त सुविधाओं को बंद कर दिया है। जो आज पर्यन्त तक बंद है। जिससे कि रेल यात्रा में सिनियर सिटीजन को असुविधा हो रही है। सिनियर सिटीजन को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सिनियर सिटीजन को मिलने वाली सुविधाओं का पुनः बहाल किया जाना चाहिए।

 

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *